..................... Aishwarya Rai Bachchan Paris Fashion Week ramp walk brutally troll beauty becomes beast Aishwarya Rai Bachchan golden look troll - Hindi Filmibeat

Paris Fashion Week 2023 में ऐश्वर्या राय को रैंप पर देख लोगों ने पीटा माथा! बोले- ब्यूटी बनी बीस्ट

Aishwarya Rai Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan Paris Fashion Week 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों पेरिस फैशन वीक में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखरने के लिए गई हुई हैं लेकिन इस बार वो अपने मंसूबो में कामयाब होती दिखाई नहीं दे रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन का रैंप लुक सामने आ गया जिसे सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। ऐश्वर्या राय गोल्डन आउटफिट्स में बला सी खूबसूरत बनकर रैंप पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरने के लिए उतरीं और इस दौरान की उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या इस दौरान गजब के कॉन्फीटेंड लुक में रैंप वॉक करती दिखाई दे रही थीं। सुनहरे अंदाज में हुस्न की मल्लिका बनकर रैंप पर उतरीं ऐश्वर्या कभी फ्लाइंग किस करती तो कभी आंख मारती दिखाई दे रही थीं। ऐश्वर्या लोरियल पेरिस के लिए भारतीय ब्रांड एंबेसडर के रूप में रनवे पर नजर आईं। उन्होंने गोल्ड कलर की चमकदार केप गाउन पहना था। इस दौरान ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

हालांकि नेटिंजस को ऐश्वर्या का ये लुक बहुत ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक शख्स ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ब्यूटी बनी बीस्ट" तो वहीं एक और यूजरस ने ऐश्वर्या के लुक को बकवास बताया। एक यूजर ने लिखा, "अब ऐश्वर्या में वो बात नहीं रही उन्हें खुद को थोड़ा मेंटेन करने पर फोकस करना चाहिए।" लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या ने अपने फैशन गेम के साथ एक्सपेरिमेंट करना बंद कर दिया है, अब उनके सारे लुक एक जैसे ही दिखाई देते हैं वो सिर्फ कपड़े बदलती हैं।

इसके साथ ही आपको बता दें कि रैंप से पहले प्रेस मीट के लिए ऐश्वर्या ने ऑल ब्लैक लुक में बॉस लेडी वाइब्स बिखेरीं। उन्होंने अपनी ड्रेस को ब्लैक कोट के साथ स्टाइल किया था, जिसमें शोल्डर और स्लीव्स पर डिजाइन बना हुआ था। ऐश्वर्या ने विंग्ड आईलाइनर, ग्लॉसी लिप्स, ब्लश्ड चीक्स, हाईलाइटेड चीकबोन्स, खुले बालों और बूट्स के साथ अपने लुक को निखारा था।

30 सितंबर 2023 को ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या पेरिस के लिए रवाना हुई थीं। एयरपोर्ट पर मां-बेटी की जोड़ी स्टाइलिश अंदाज में नजर आई थीं। अपने एयरपोर्ट लुक के लिए ऐश्वर्या ने ब्लैक कलर की स्वेटशर्ट चुनी थी, जिसे उन्होंने मैचिंग पैंट के साथ पेयर किया था। एक क्लासी टोट बैग, स्नीकर्स और रेड लिप्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे। दूसरी ओर, उनकी बेटी ने ब्लू कलर की स्वेटशर्ट और पैंट कैरी की थी। हालांकि, ये ऐश के बैग की कीमत थी, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया था। जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Read more about: aishwarya rai bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X