बच्चन परिवार की परंपरा प्रतिष्ठा अनुशासन भूल बोल्ड हुई बहू ऐश्वर्या! जमकर उड़ाई फ्लाइंग KISS और मांरी आंख

Aishwarya Rai Bacchan Paris Fashion Week 2025: 29 सितंबर से पेरिस में हर साल की तरह फैशन वीक की शुरुआत हो चुकी है। इस इवेंट में दुनियाभर की मशहूर हस्तियां हिस्सा लेती हैं और अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचती हैं। इस बार बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी पेरिस फैशन वीक 2025 में रैंप वॉक किया है, जिसे काफी सराहा जा रहा है।
रैंप पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने खूब आंख मारी साथ ही अपनी शानदार वॉक के दौरान कई बार फ्लाइंग किस भी उछाले। नेटिजंस ऐश्वर्या के इस अंदाज को लेकर उन्हें खूब टीज कर रहे हैं और बिग के परंपरा प्रतिष्ठा अनुशासन से जोड़ते हुए मजाक बना रहे हैं।
ऐश्वर्या ने इस फैशन शो में जो ड्रेस पहनी, वो सबकी नजरों में आ गई। ये खास ड्रेस मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है। ब्लैक शेरवानी स्टाइल की इस ड्रेस पर बारीकी से हीरे लगाए गए थे, जो इसे और भी शानदार बना रहे थे।
मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या की तस्वीरें शेयर कर बताया कि इस ड्रेस में पुराने भारतीय फैशन और मॉडर्न स्टाइल का मेल है। ऐश्वर्या का लुक बेहद खास नजर आया - उन्होंने बोल्ड मेकअप किया था और रेड लिपस्टिक लगाई थी, जो उनके पूरे लुक को और आकर्षक बना रहा था।
इंटरनेट पर ऐश्वर्या की लेटेस्ट तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। रैंप पर चलते समय उन्होंने लोगों को हाथ जोड़कर नमस्ते किया और फ्लाइंग किस भी दी, जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इन फोटोज को खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications