Paris Fashion Week 2023 से सामने आया ऐश्वर्या राय का पहला लुक, इस कारण उड़ रही है खूब खिल्ली

Aishwarya Rai Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan Paris Fashion Week 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन 'पेरिस फैशन वीक' के 'लोरियल' शो में हिस्सा लेने के लिए पेरिस में हैं और हाल ही में, उनके शानदार लुक की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जो वाकई बेहद खूबसूरत हैं।

1 अक्टूबर 2023 को ऐश्वर्या राय बच्चन के एक फैन पेज ने 'पेरिस फैशन वीक' से अभिनेत्री की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। फ्रांसीसी कॉस्मेटिक कंपनी 'लोरियल' की इंडियन एंबेसडर होने के नाते शो में अपनी पहली उपस्थिति और एक प्रेस मीट में शामिल हुईं ऐश्वर्या ने अपने लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पहले दिन के लिए ऐश्वर्या ने ऑल-ब्लैक लुक चुना था, जिसमें वह बहुत स्टनिंग लग रही थीं। हालांकि कुछ लोग उनके इस ब्लैक लुक को पसंद नहीं कर रहे हैं और ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या ने अपने फैशन गेम के साथ एक्सपेरिमेंट करना बंद कर दिया है।

प्रेस मीट के लिए ऐश्वर्या ने ऑल ब्लैक लुक में बॉस लेडी वाइब्स बिखेरीं। उन्होंने अपनी ड्रेस को ब्लैक कोट के साथ स्टाइल किया था, जिसमें शोल्डर और स्लीव्स पर डिजाइन बना हुआ था। ऐश्वर्या ने विंग्ड आईलाइनर, ग्लॉसी लिप्स, ब्लश्ड चीक्स, हाईलाइटेड चीकबोन्स, खुले बालों और बूट्स के साथ अपने लुक को निखारा था।

एक 'Reddit' यूजर ने जैसे ही ऐश्वर्या की 'पेरिस फैशन वीक' की फोटोज शेयर कीं, वैसे ही नेटिजंस ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, "वह सुंदर लग रही हैं", वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "ब्लैक कलर और ऐश्वर्या को अलग नहीं किया जा सकता!" यहां देखें कमेंट्स।

30 सितंबर 2023 को ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या पेरिस के लिए रवाना हुई थीं। एयरपोर्ट पर मां-बेटी की जोड़ी स्टाइलिश अंदाज में नजर आई थीं। अपने एयरपोर्ट लुक के लिए ऐश्वर्या ने ब्लैक कलर की स्वेटशर्ट चुनी थी, जिसे उन्होंने मैचिंग पैंट के साथ पेयर किया था। एक क्लासी टोट बैग, स्नीकर्स और रेड लिप्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे। दूसरी ओर, उनकी बेटी ने ब्लू कलर की स्वेटशर्ट और पैंट कैरी की थी। हालांकि, ये ऐश के बैग की कीमत थी, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया था। जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X