अम्मा बायोपिक: जयललिता की बायोपिक में ऐश्वर्या और अनुष्का शेट्टी के बीच लगी है रेस
Recommended Video

इसमें कोई दो राय नहीं है कि ये बॉलीवुड के लिए बायोपिक का दौर है और एक के बाद एक बायोपिक सामने आ रही है। इसमें खिलाड़ी, अभिनेता और नेता भी शामिल है। अब खबर आ रही है कि एक और बायोपिक बनने जा रही है जो कि जयललिता की जिंदगी पर होगी और फिल्म का नाम होगा 'अम्मा : पुरचि थलाइवी' इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और ऐश्वर्या राय के साथ अनुष्का शेट्टी को फिल्म में जयललिता के रोल के लिए अप्रोच किया गया है।
हालांकि इन दोनो मे से अभी किसी को भी फाइनल नहीं किया गया है और इसके बारे में बात चल रही है। इसके अलावा खबर है कि एमजीआर के रोल में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और तमिल अभिनेता कमल हासन को अप्रोच किया गया है।

देखना ये है कि इस रेस में कौन आगे निकलता है और किसको फिल्म में जयललिता का किरदार मिलेगा। खबरों की माने तो निर्माता आदित्य भारद्वाज ने इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पी भारतीराजा को मना लिया है और उनके निर्देशन में फिल्म बना रहे है।
बता दें कि इस फिल्म की कहानी पर फिल्ममेकर विजय भी काफी ज्यादा ध्यान दे रहे है और इस पर काम कर रहे है। बायोपिक्स की बात करें तो हाल ही में संजय दत्त की जिंदगी पर बनी संजू रिलीज हुई जिसको लोगों ने काफी ज्यादा प्यार दिया है।
इसके बाद कई फिल्मों का आना अभी बाकी है जिनमें कारगिल युद्ध के नायक 'विक्रम बत्रा', गुलशन कुमार की बायोपिक 'मुगल' और राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्यूट' बनने जा रही है..
इसको लेकर आए दिन खबरें आती रहती है। जयललिता एक काफी बड़ा और फेमस चेहरा है..इतना तो तय है कि ऐश आए या अनुष्का शेट्टी इस फिल्म का चलना तो तय है।


Click it and Unblock the Notifications
