मुझे स्क्रिप्ट अच्छी लगी मैंने फिल्म कर ली, मुझे क्या पता था नहीं चलेगी!

ऐश्वर्या राय ने एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में सबका दिल जीता है और धमाकेदार इंटरव्यू दिए हैं। ऐश्वर्या राय की अगली फिल्म फन्ने खान की रिलीज़ को लेकर फिलहाल सबको शक है क्योंकि खबरों की मानें तो फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी, क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट दीवालिया हो चुकी है।

लिहाज़ा देखा जाए तो ऐश्वर्या राय का बॉलीवुड कमबैक करियर काफी अच्छा नहीं जा रहा है। एक तरफ विद्या बालन और काजोल जैसी हीरोइनें हैं जो कमबैक के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ चुकी हैं।

aishwarya-rai-bachchan-opens-up-on-jazbaa-failure

वहीं ऐश्वर्या राय हैं जो जज़्बा, सरबजीत और ऐ दिल है मुश्किल जैसी तीन बड़ी फिल्में करने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। फन्ने खान में वो राजकुमार राव के अपोज़िट दिखाई देंगी लेकिन फिल्म से लोगों को ज़्यादा उम्मीदें नहीं हैं।

ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में बताया कि हाल ही में मुझसे किसी ने पूछा कि वाकई जज़्बा वो फिल्म थी जिससे तुम अपना कमबैक करना चाहती थी। मैंने कहा यार, एक स्क्रिप्ट थी, वो मुझे अच्छी लगी मैंने कर ली। अब वो चलेगी, नहीं चलेगी ये मैं कैसे बता सकती हूं। और वो किस तरह बनाई जाएगी इस पर भी मेरा कोई ज़ोर नहीं हो सकता।

ऐश्वर्या राय के जज़्बा कमबैक के पहले फैन्स काफी एक्साइटेड थे लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। कुछ ने ऐश्वर्या की ओवरएक्टिंग का दोष बताया। सरबजीत का भी यही हाल हुआ। अच्छी खासी कहानी को ऐश्वर्या राय के कारण चौपट माना गया।

ऐ दिल है मुश्किल के बारे में बात करें तो फिल्म में उनकी कोई ज़रूरत ही नहीं थी। ऐसा फैन्स का कहना था। सबने माना कि ऐश्वर्या ने ज़बरदस्ती ये रोल किया है।

वैसे जज़्बा तो एक औसत सी स्क्रिप्ट थी लेकिन ऐश्वर्या राय ने कई शानदार स्क्रिप्ट पढ़कर छोड़ी हैं और ये फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। लिस्ट काफी लंबी है, आराम से पढ़िए -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X