तलाक लेने पर पहली ऐश्वर्या राय ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हां इसपर बात की जा सकती है
Aishwarya Rai Bachchan On Divorce: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आए दिन तलाक की आफवाहों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि ये हसीना कई बार अपने एक्शन और जेस्चर से साफ कर चुकी हैं कि उनके और अभिषेक बच्चन के बीच सब कुछ ठीक है, फिर भी ऐश्वर्या को लेकर गॉसिप्स का बाजार थामने का नाम नहीं लेता है।

ऐश्वर्या राय का वायरल इंटरव्यू
अब एक बार फिर से ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता दिखाई दे रहा है। ये ऐश्वर्या राय का दशकों पुराना इंटरव्यू है जो उन्होंने ओप्रा विनफ्रे को दिया था। वीडियो में ओप्रा ऐश्वर्या से सवाल करती हैं कि आप यहां एक संस्कृति को रिप्रेजेंट कर रही है ऐसे में बताइए कि आप लोगों अमेरिकी महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं कि वो बहुत ज्यादा ब्रुट होती हैं?
ऐश्वर्या राय के स्मार्ट और बेबाक जवाब
इस पर ऐश्वर्या राय बेबाक अंदाज में कहती हैं, "नहीं, भारतीय लोग काफी हॉस्पिटेबल होते हैं।" इसपर ओप्रा कहती हैं, "क्या वो कहते हैं कि हम बहुत बोलते हैं?" ऐश्वर्या इसपर फिर से बेहद स्मार्ट जवाब देती हैं। वो कहती हैं, "हो सकता है ओपिनियनेटेड।"
तलाक पर खुलकर बोली ऐश्वर्या राय
इसके बाद ऐश्वर्या और ओप्रा तलाक के मुद्दे के पर बात करती हैं और ओप्रा ऐश्वर्या से पूछती हैं कि, "क्यों वो लोग कहते हैं कि हम बहुत तलाक लेते हैं?" इस ऐश्वर्या राय का जवाब दिल जीत लेने वाला है। ऐश्वर्या बिना किसी को बुरा लगे भारतीय लोगों की बात को काफी शानदार तरीके से रखती है। वो कहती हैं, "इसपर बात की जा सकती है।"
बेटी के साथ लाइफ इंजॉय कर रही है ऐश्वर्या
बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन अपना पूरा समय परिवार और बेटी आराध्या को देती हैं। हाल ही में ऐ्श्वर्या राय ने कान्स में बेहद खूबसूरत एपीयरेंस से हर किसी की दिल जीत लिया था। इसके साथ ही ये हसीना अकसर बेटी और अभिषेक बच्चन के साथ वेकेशन पर भी आती जाती दिखाई देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications