शाहरुख के साथ फिल्म पर ऐश का 'सरप्राइज' जवाब...
ऐश्वर्या राय शाहरुख खान के साथ आगे फिल्म में काम करेंगी या नहीं..इसका जवाब आप खुद ही देख लें।
हाल ही में हमने ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान को फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में स्क्रीन शेयर करते देखा जिसके बाद तो मानों दोनों की जोड़ी एक बार फिर हिट हो गई। हालांकि शाहरुख का फिल्म में छोटा सा कैमियो था और ऐश्वर्या का भी काफी देर का रोल नहीं था, लेकिन दोनों ने फिल्म में जान डाल दी।

इस फिल्म के रिलीज़ के बाद खबरें आ रही थीं कि करण जौहर शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय को लेकर एक फिल्म बनाने वाले हैं। दिलचस्प बात ये है कि ऐश्वर्या ने इस खबर पर अब चुप्पी तोड़ी है।
इलियाना डिक्रूज़ ने शेयर की ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक वीडियो..सुपरक्यूट
ऐश्वर्या ने कहा कि अभी तक इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता। फिलहाल मैं अभी भी स्क्रिप्ट पढ़ रही हूं। ऐश्वर्या ने कहा 'आई लाइक सरप्राइज़'। अब 'सरप्राइज़' काा मतलब क्या है..बस हम तो सिर्फ अनुमान ही लगाते रहेंगे। हम तो यही चाहते हैं कि इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने आ जाए।


Click it and Unblock the Notifications