..................... Aishwarya Rai Bachchan massively trolled for her style as she leaves for Cannes 2023 with daughter Aaradhya - Hindi Filmibeat

Cannes 2023: कान्स के पहले ही अपनी स्टाइल को लेकर ऐश्वर्या राय हो गईं भयंकर ट्रोल, बेटी आराध्या के साथ आईं नजर

Aishwarya Rai Bachchan massively trolledC

Cannes Film Festival 2023: ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में शामिल होने के लिए बीती रात रवाना हो चुकी हैं। इस मौके पर उन्हें और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया।। मंगलवार की देर रात, ऐश्वर्या और आराध्या कान्स के लिए रवाना हुईं।

एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां देख सकते हैं कि कई फैन्स ऐश्वर्या के साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं। ऐश्वर्या ने कुछ के साथ पोज़ भी दिया, जबकि कुछ फैंस को उनके बॉडीगार्ड्स ने रोक दिया। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐश के एयरपोर्ट लुक से खास इंप्रेस नहीं दिखे।

ऐश्वर्या को एयरपोर्ट पर एक ओवरसाइज़्ड ब्लैक जैकेट के साथ ऑल ब्लैक आउटफिट में देखा गया। उन्होंने अपना मेकअप मिनिमल रखा और बालों को खुला छोड़ दिया। इस लुक ने फैंस को पूरी तरह से निराश कर दिया और कमेंट किया है कि ऐश को अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहिए।

ऐश के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- "क्या हुआ ऐश को? वही ड्रेस अप, वही हेयर स्टाइल.. लगता है उसकी लाइफ बोरिंग हो गई है! उसे बदलाव की जरूरत है..", वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "उन दोनों (ऐश- आराध्या) को अपनी हेयर स्टाइल बदलने की जरूरत है।" तीसरे यूजर ने लिखा- "इन्हें किसी दूसरे स्टाइलिस्ट की जरूरत है.."

बहरहाल, कोई शक नहीं कि ऐश्वर्या के कान्स रेड कार्पेट लुक का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, ऐश पिछले 21 सालों से कान्स का हिस्सा बनती आई हैं। L'Oreal Paris की स्पोक्सपर्सन के तौर पर ऐश एक बार फिर से इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X