7 सालों के बाद.. आखिरकार फिर साथ दिखेगी ये 'सुपरस्टार' जोड़ी!
सूत्रों की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्चन निर्देशक मणिरत्नम की अगली फिल्म में दिखने वाली हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा होगी।
ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपने कान्स लुक को लेकर काफी खबरों में हैं। लिहाजा, ऐसे में यदि उनके किसी फिल्म में फाइनल होने की खबर आती है.. तो हैरानी की बात नहीं। ताजा खबरों की मानें तो ऐश ने अपने फेवरिट निर्देशक मणिरत्नम की अगली फिल्म साइन की है।
''ब्लॉकबस्टर है ट्यूबलाइट.. सलमान खान ने हमारी ईद मुबारक कर दी..''
यह एक रोमांटिक ड्रामा होगी। मणिरत्नम के साथ यह ऐश्वर्या राय की चौथी फिल्म होगी.. इरुवर, गुरु, रावन के बाद। वहीं, कुछ दिनों पहले अफवाहों में यह भी था कि इस फिल्म में ऐश के साथ होंगे अभिषेक बच्चन।

सूत्रों की मानें तो यह फिल्म हिंदी और तमिल में बनेगी। मणिरत्नम और ऐश काफी समय से इस फिल्म पर चर्चा कर रहे थे। लेकिन अब आखिरकार यह फिल्म हो रही है।
बहरहाल, इससे पहले भी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय कई फिल्मों में साथ दिख चुके हैं। जिनमें से कुछ हिट रही, तो कुछ फ्लॉप। यहां देंखे ऐश- अभिषेक की फिल्मों का साथ-


Click it and Unblock the Notifications











