कांस में ऐश्वर्या राय को लेकर लोगों का क्रेज कम!

पिछले 13 सालों से लगातार ऐश्वर्या राय बच्चन प्रतिष्ठित कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने बेहतरीन लुक्स और स्टाइलिश कपड़ों को लेकर हर साल चर्चा में रहती थीं। लोरियॉल की ब्रांड अम्बेसडर होने के चलते ऐश्वर्या राय बच्चन ने हमेशा ही कांस फिल्म फेस्टिवल में ब्रांड को बेहतरीन तरीके से प्रमोट भी किया। लेकिन इस साल फ्लाइट के कैंसिल हो जाने के चलते वो कांस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन शामिल ना हो सकीं और अब कहा जा रहा है कि वो 21 मई को कांस के रेड कार्पेट पर चलेंगी। ऐश्वर्या राय बच्चन खुद भी इस वजह से काफी निराश हैं कि वो कांस के ओपनिंग डे ही रेड कार्पेट पर ना चल सकीं।

हालांकि इस बात की हैरानी है कि लोगों ने इस बात पर कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं जताई है कि ऐश्वर्या राय बच्चन कांस में शामिल ना हो सकीं हैं। जब हमने कुछ लोगों से इस बारे में प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उनके जवाब कुछ ऐसे थे कि यूं लगा शायद अब ऐश्वर्या राय बच्चन अपना वो चार्म और अपनी वो अहमियत खो चुकी हैं जो कि सालों पहले हुआ करती थीं। अब इसके पीछे वजह क्या है ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन इतना जरुर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन को देखने के लिए पिछले साल तक लोग जितना उत्साहित थे इस साल वो उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है।

निकेतन जो कि कभी ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के दिवाने थे उनका कहना है ऐश्वर्या राय अगर पहले दिन नहीं पहुंची तो क्या हुआ बाद में आ जाएंगी। वैसे भी रेड कार्पेट पर तो मल्लिका से लेकर बाकी खूबसूरत अदाकाराएं जलवे बिखेर ही रही हैं।

पूनम का कहना है ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले 13 सालों से कांस में आ रही हैं। पिछले साल तो वो कुछ खास नहीं लगीं। धीरे धीरे वो भी अपने परिवार में रमती जा रही हैं और अब इसी वजह से उन्हें देखने का कुछ खास इंटरेस्ट भी नहीं है।

इन दोनों की बातों को सुनकर तो यूं लगता है कि पिछले साल ऐश को रेड कार्पेट पर देख लोग थोड़ा निराश हुए थे और उस वजह से इस साल ऐश को देखने में उनकी दिलचस्पी कुछ कम हो गयी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X