देखें तस्वीरें- मम्मी ऐश्वर्या संग शिकागो जा रही हैं आराध्या
ऐश्वर्या राय अपने बेटी आराध्या संग शिकागो के लिए रवाना हुई हैं और जल्द ही दोनों अभिषेक बच्चन के साथ होंगी जो की शिकागो में अपनी फिल्म 'धूम 3' की शूटिंग कर रहे हैं। ये तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट पर ली गई थीं जब एश्वर्या अपनी बेटी को अपनी गोद में लिये शिकागो की फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंची थीं। ़
ब्लैक ड्रेस में एश्वर्या काफी खूबसूरत और स्टनिंग लग रही थीं और साथ ही उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर भी लगा रखा था। इस बार भी एश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या को कैमरे की नजरों से बचाकर रखा और किसी को भी आराध्या की एक झलक तक नहीं लेने दी। खबर है कि ऐश्वर्या और अराधना धू्म 3 की शूटिंग खत्म होने तक शिकागों में ही रहेंगे अभिषेक के साथ।
दूसरी तरफ आमिर खान भी अपने बेटे आज़ाद राव खान और पत्नी किरण राव को अपने साथ शिकागो ले गए हैं। कुछ समय पहले ये खबर आई थी कि आमिर और अभिषेक जो की धूम 3 के सेट पर काफी मजे कर रहे हैं ने ये डिसाइड किया था कि दोनों अपनी फैमिली के साथ शिकागो में एक किराये का घर लेकर रहेंगे। ज्ञात हो कि आमिर और अभिषेक दोनों के बच्चे आराध्या और आज़ाद लगभग एक ही उम्र के हैं तो ये तो तय है कि ऐश्वर्या और अराध्या दोनों कम से कम इस ट्रिप पर बोर तो नहीं होंगी।


Click it and Unblock the Notifications
