सुर्ख सूट में सजी ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के साथ ऐसे मनाया करवाचौथ, बच्चन परिवार की बहू का VIDEO VIRAL

Aishwarya Rai Bachchan Karwachauth Video: हाल ही में अभिषेक बच्चन को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। इस खास मौके पर जया बच्चन, श्वेता और नव्या नवेली भी मौजूद थीं। हालांकि, ऐश्वर्या राय और आराध्या वहां नहीं दिखीं।
अब करवा चौथ के मौके पर ऐश्वर्या और अभिषेक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ऐश्वर्या लाल सूट में तैयार होकर अभिषेक से बात करती नजर आ रही हैं। फैन्स को दोनों को साथ देखकर बहुत खुशी हो रही है।
फैन पेज पर शेयर हुआ वीडियो
यह वीडियो एक फैन पेज से शेयर किया गया है। ऐश्वर्या का पारंपरिक लुक और उनकी मुस्कान लोगों को बहुत पसंद आई। अभिषेक भी ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं। हालांकि ये वीडियो इस साल का नहीं है बल्कि पुराना वीडियो है।
इस वायरल क्लिप में ऐश्वर्या ने लाल रंग का ट्रेडिशनल सूट पहन रखा है, साथ में बड़े झुमके और सिल्वर बिंदी उनके लुक को और खास बना रही है। वहीं, अभिषेक बच्चन ब्लैक बंदगला पहनें हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो हालिया है या पुराना, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे पुराना बता रहे हैं।
फैन्स ने दी जमकर तारीफ
इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स ने दोनों की जोड़ी की खूब सराहना की है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने ऐश्वर्या की खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा, "बेहद सुंदर" और "माशाअल्लाह, क्या बात है!"
तलाक की खबरें थीं झूठी
कुछ समय पहले अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहें आई थीं, लेकिन ये सिर्फ अफवाहें ही निकलीं। अब इस वीडियो को देखकर साफ है कि दोनों के बीच सब ठीक है।


Click it and Unblock the Notifications