..................... Aishwarya Rai Bachchan, John Abraham to Star in Jazbaa - Hindi Filmibeat

तो जॉन अब्राहम के साथ ढिशूम-ढिशूम करेंगी मम्मी ऐश!

लंबे समय से पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय के सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की खबरें आ रही थीं लेकिन हर बार सारी बातें अफवाह ही साबित होती हैं लेकिन इस बार खबर पक्की है। खबर है कि ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या अब स्कूल जाने वाली हो गयी है जिसके कारण ऐश अब अपना वक्त फिल्मों में दे सकती हैं। खबर है कि ऐश्वर्या राय ने फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' साइन की है जिसमें ऐश, एक्शन रोल में नजर आयेंगी।

इस फिल्म में ऐश के साथ हीरो होंगे बॉलीवुड के डैशिंग हीरो जॉन अब्राहम। फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है जिसमें रोमांस के सीन भी होंगे इसलिए फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता को ऐश के साथ ऐसे कोस्टार की जरूरत हो जो दोनों जगह यानी कि रोमांस और एक्शन में फिट हो इसलिए उन्होंने जॉन को चुना। वैसे भी संजय और जॉन की काफी बनती है। दोनों ने पहले भी साथ में जिंदा और शूट आउट लोखंडवाला में काम किया है। ऐश और जॉन पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले दोनों ने कभी भी साथ में काम नहीं किया है।

हालांकि ऐश के लिए एक्शन करना कोई पहली बार नहीं है इससे पहले वो धूम 2 में एक्शन रोल कर चुकी हैं इसलिए वो 'जज्बा' को लेकर परेशान औऱ नर्वस नहीं हैं। मालूम हो कि साल 2011 में बेटी आराध्या को जन्म देने के बाद ऐश्वर्या राय ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है।

कहा जा रहा था कि वो फिल्म निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म से वापसी करेंगी लेकिन किसी कारणवश वह फिल्म फिलहाल रुक गई है। इसलिए अब रूपहले पर्दे पर ऐश्वर्या संजय गुप्ता की फिल्म से वापसी करेंगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X