ईद 2018 हो गया कैंसिल लेकिन उसके बदले बुक हुई बैक 2 बैक ब्लॉकबस्टर REMAKE
इस साल की सबसे धमाकेदार खबर थी ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान का 2018 ईद क्लैश। ऐश्वर्या राय बच्चन की फन्ने खान और सलमान खान की रेस 3 क्लैश करने जा रही थी। लेकिन फिर ऐश्वर्या राय बच्चन ने ये क्लैश टाल दिया।
अब खबर है कि क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट के लिए ऐश्वर्या राय ने तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इनमें से पहली फिल्म फन्ने खान जुलाई में रिलीज़ हो रही है। प्रेरणा अरोड़ ने कंफर्म किया कि इसके बाद ऐश्वर्या राय क्रिआर्ज के साथ दो और फिल्में फाइनल कर चुकी हैं।

अब ये दो फिल्में कौन सी हैं ये किसी को नहीं पता है। क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट फिलहाल कई फिल्में प्लान कर चुका है। इनमें से एक फिल्म है किराए की कोख, यानि कि सरोगेट मां के विषय पर जिसका नाम है जैसमीन।
इसके अलावा, एक थ्रिलर फिल्म सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे। अब्बास मस्तान की एक कहानी को रात और दिन रीमेक के लिए फाइनल किया गया है। वहीं वो कौन थी के रीमेक राइट्स भी क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट के पास हैं।
वो कौन थी रीमेक के लिए नैना बरसे रिमझिम रिमझिम और लग जा गले से गाने भी वापस रीमेक किए जाएंगे। वहीं हाल ही में क्रिआर्ज ने चालबाज़ के रीमेक राइट्स भी खरीदे हैं जिनमें ना जाने कहां से आई है गाने के रीमेक राइट्स शामिल हैं।
अब इन पांच फिल्मों में से कौन सी दो ऐश्वर्या राय के हाथ आती हैं ये देखना होगा। ये सभी फिल्में महिला प्रधान हैं। जानिए 2017 में किन मज़बूत महिला किरदारों ने हीरोइनों को एकदम ऊपर पहुंचा दिया -


Click it and Unblock the Notifications


