सलमान से #EidClash के बाद बैक टू बैक तीन बुकिंग, इसे कहते हैं धमाका
ऐश्वर्या राय बच्चन फन्ने खान से एक बार फिर मुख्य सिनेमा में वापसी करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि पिछले साल उनकी ऐ दिल है मुश्किल आई लेकिन वहां वो मेहमान कलाकार की भूमिका में दिखीं।
इससे पहले सरबजीत और जज़्बा को दर्शकों ने नकार दिया। तो देखा जाए तो कायदे से ऐश्वर्या राय बच्चन अभी भी अपने कमबैक का इंतज़ार कर रही हैं।

माना जा रहा है कि फन्ने खान की उनका ये कमबैक होगा। इस फिल्म को लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन इतनी ज़्यादा आश्वस्त हैं कि उन्होंने सलमान खान से क्लैश करने का भी मन बना लिया है।
माना जा रहा है कि फन्ने खान के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन तीन और फिल्में लगातार करने वाली हैं और तीनों ही क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट के साथ होगी।
इनमें से पहली फिल्म है रात और दिन रीमेक, जो कि अब्बास मस्तान डायरेक्ट करने वाले हैं। वहीं इसके अलावा, सिद्धार्थ आनंद की एक थ्रिलर फिल्म और जैसमीन नाम की सरोगेट मां पर बन रही एक फिल्म लाइन में है।
ये सारी फिल्में महिला प्रधान हैं और ज़ाहिर सी बात है कि ऐश्वर्या राय बच्चन के करियर को इनसे काफी मदद मिल सकती है। वैसे जानिए 2017 में किन फिल्मों ने हीरोइनों को एकदम ऊपर पहुंचा दिया -


Click it and Unblock the Notifications

