..................... Aishwarya Rai Bachchan in voting line with fractured hand Aishwarya Rai video viral on internet - Hindi Filmibeat

VIDEO: एक ही जगह वोट डालने पहुंचे सलमान खान-ऐश्वर्या राय, टूटा हाथ लेकर लाइन में खड़ी रही विश्व सुंदरी

Aishwarya Rai Bollywood

Aishwarya Rai Bachchan Lok Sabha Voting: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 से बीते रविवार भारत लौटीं पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने भी देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा कर दिया है। ऐश्वर्या राय ने भी लोकसभा चुनाव 2024 में पांचवें चरण के चुनाव में वोट कर अपने फैंस को बड़ा संदेश पहुंचाया है। आज 20 मई को पांचवें चरण की वोटिंग में आठ राज्यों में सुबह से वोटिंग जारी है। इधर, इसमें महाराष्ट्र का सबसे अमीर शहर मुंबई भी शामिल हैं। मुंबई में सुबह से बॉलीवुड स्टार वोट डालने जा रहे हैं। अब ऐश्वर्या राय दोपहर के बाद वोट करने पहुंची हैं।

ऐश्वर्या राय के बारे में बता दें बीती 14 मई से शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में उन्होंने अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाया। यहां वह अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंची थीं। वहीं, अब बीती 19 मई को फ्रांस के कान्स शहर से मुंबई लौटीं ऐश्वर्या राय ने आज वोट डालकर समाज में बड़ा मैसेज पहुंचाने का काम किया है, लेकिन पोलिंग बूथ पर ऐश्वर्या राय अपने स्टार ससुर अमिताभ बच्चन के साथ अकेली ही पहुंची हैं।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान ऐश्वर्या राय वोटिंग लाइन में लगी थीं। ऐसे में उनके आगे वाली महिला ने उन्हे पहचान लिया और फिर ऐश्वर्या भी बेहद सादगी से उनके साथ बातें करती दिखाई दीं। ऐश्वर्या के पोलिंग बूथ पर होने की जानकारी मिलते ही वहां लोगों के बीच काफी एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही थी।

दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय इस दौरान एक ही पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचे थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीरें जोरों पर वायरल हो रहे हैं।

बता दें, ऐश्वर्या के हाथ में प्लास्टर हैं और इसके बावजूद वह पहले तो कान्स गईं और फिर वहां से आकर एक्ट्रेस ने भारत के जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाया। ऐश्वर्या राय को यहां व्हाइट रंग कॉस्ट्यूम में देखा गया है और उनके दाहिने हाथ में प्लास्टर लगा हुआ है।

Read more about: aishwarya rai bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X