इस क्रिकेटर को ऐश्वर्या राय ने लगाया गले, उड़ गया अभिषेक बच्चन के चेहरे का रंग, वीडियो वायरल
Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Video: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान इंडियन क्रिकेटर भी इवेंट पर आए थे और उनको देखकर ऐश्वर्या राय ने जैसे गले लगा तो अभिषेक बच्चन का चेहरा देखने लायक था।

जी हां, सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या राय को लेकर अभिषेक बच्चन कितने सीरियस रहते हैं और अक्सर देखा जाता है कि दोनों एक दूसरे की तारीफें ही करते हुए नजर आते हैं। एक बार कपिल शर्मा के शो में ऐश उनकी काफी तारीफ की थी। लेकिन इस वीडियो में साफ पता चल रहा है कि अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी को लेकर कितना पजेसिव है।
सचिन तेंदुलकर को लगाया गले, उड़ा चेहरे का रंग?
ऐश्वर्या राय बच्चन इस वीडियो में काफी खुश नजर आ रही हैं। अभिषेक बच्चन के साथ किसी इवेंट पर नजर आ रही हसीना ने जैसे ही सचिन तेंदुलकर को देखा वो उनके पास गईं थीं। ग्रीट करने के लिए उन्होने सचिन को हग किया लेकिन अभिषेक का रिएक्शन वायरल हो गया।
जैसे ही ऐश ने सचिन तेंदुलकर को गले लगाया तो अभिषेक बच्चन के चेहरे का रंग उड़ गया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। सचिन तेंदुलकर एक महान खिलाड़ी है और पूरी दुनिया में उनके चाहने वाले हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनको लेकर अक्सर बात होती रहती हैं।
लोगों के कमेंट्स
अभिषेक बच्चन के इस तरह के रिएक्शन के सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स करना शुरु कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, ''दरअसल सचिन भी असहज महसूस कर रहा है।'' एक ने लिखा, ''उससे शादी करने से पहले वह बॉलीवुड के उस हिस्से के बारे में कुछ नहीं जानता था।'' एक ने लिखा, ''दरअसल सचिन को भी यह पसंद नहीं आ रहा है।'' एक ने लिखा, ''बिल्कुल मां पर गया है।'' एक ने लिखा, ''अपनी प्रेमिका को किसी दूसरे पुरुष को गले लगाते देख उसके जबड़े कस गए।''


Click it and Unblock the Notifications











