तस्वीरों में- ऐश की टॉप 10 फिल्में
मिसेज बच्चन यानी ऐश्वर्या राय ने हाल ही में अपना 39वां जन्मदिन मनाया है। इससे पहले भले ही ऐश्वर्या ने अपना जन्मदिन काफी धूम धाम से मनाया हो लेकिन इस बार से ज्यादा खुश वो शायद ही पहले नज़र आई हों। वजह है ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या। इस साल ऐश ने अपना जन्मदिन अपनी बेटी आराध्या के साथ मनाया और साथ ही उनके पति अभिषेक बच्चन ने उनके इस स्पेशल जन्मदिन को और भी स्पेशल बनाने के लिये उनके लिये एक सरप्राइज भी रखा।
1973 में जन्मी ऐश्वर्या राय ने 1994 में विश्व सुंदरी का खिताब हासिल किया था उसके बाद उन्होंने फिल्म और प्यार हो गया से बॉलीवुड में अपनी एंट्री की। लेकिन इस फिल्म से उन्हें बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली। उसके बाद सलमान खान के साथ संजय लीला भंसाली ने उनकी जोड़ी बनाई और ऐश्वर्या के सितारे बुलंदियों पर पहुचं गये।
सलमान खान को लेकर ऐश्वर्या राय कई बार विवादों में घिरी रहीं। उनकी काफी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं लेकिन इसके बावजूद उनकी अदाकारी और खूबसूरती ने उन्हें हमेशा टॉप की ऐक्ट्रेसेस की लिस्ट में रखा। सलमान खान के अलावा अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान और रजनीकांत के साथ उनकी जोड़ी बड़े परदे पर काफी पसंद की गयी। आइये जानते हैं ऐश्वर्या राय के अब तक के फिल्मी सफर की कुछ हिट फिल्मो के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications