ऐश्वर्या की आज गोदभराई, घर में गुंजेगी शहनाई

Aishwarya Rai Bachchan
आज अमिताभ बच्चन के घर उत्सव का माहौल है। उनके पूरे घर को काफी सुंदर ढंग से सजाया गया है। ऐसी खबर है कि आज के दिन उनकी बहू ऐश्वर्या राय की गोदभराई है। जिसके लिए उनके घर जलसा में एक बड़ा समारोह रखा गया है। चूंकि बच्चन परिवार बड़ा ही धार्मिक और परंपराओं को मानने वाला है, इसलिए वो ये आयोजन कर रहा है।

खबर है कि ये आयोजन काफी भव्य होने वाला है। जिसमें बॉलीवुड और फैशन जगत की काफी हस्तियां शामिल होने वाली है। इसलिए इस भव्य पार्टी के लिए बाहर से कुक और डिजाइनर को बुलाया गया है। पूरा बच्चन परिवार बेसब्री से आने वाली नन्ही खुशी का इंतजार कर रहा है। और आज ऐश के आठ महीने पूरे हो गये है, इसलिए गोदभराई हो रही है। उम्मीद है कि बच्चन परिवार के घर अगले महीने नया मेहमान आ जायेगा। बताया जा रहा है कि ऐश की डिलेवरी का समय नवंबर का दूसरा सप्ताह है।

ऐश की सास जया बच्चन ने खास ऐश के लिए बंगाली साड़ियां मंगवायी हैं और बड़े ज्वैलरी शॉप से गहने खरीदें हैं। इस मौके पर गीत-संगीत का भी कार्यक्रम है। उनकी मदद के लिए उनकी बेटी श्वेता भी दिल्ली से आ चुकी हैं। करीबी दोस्तों और परिचितों को जया और श्वेता ने खुद निमंत्रण दिया है।

परंपरा के मुताबिक गोद भराई के बाद जिस तरह बहू ससुराल से मायके जाती है, ठीक उसी तरह ऎश्वर्या भी सब रस्में निभाने के बाद अपने घर जाएंगी, जहां राय परिवार भी अपनी परंपराएं निभाएगा। इस समारोह में शामिल होने के लिए अभिषेक बच्चन भी जयपुर से मुंबई आ गये हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X