फन्ने खां: लीड रोल नहीं, 20 मिनट के लिए फिल्म मे नजर आएंगी ऐश्वर्या राय बच्चन
हिंदी सिनेमा की एक ऐसी अदाकारा जिसकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। हम बात कर रहे है ऐश्वर्या राय बच्चन की जो शादी के बाद काफी कम फिल्मों में नजर आई है। उनको आखिरी बार ऐ दिल है मुश्किल में देखा गया था। बता दें कि इस समय वो फिल्म फन्ने खां को लेकर एक बार फिर से चर्चा में चल रही है और खबर है कि उनका रोल इस फिल्म में ज्यादा बड़ा नहीं होने वाला है। बता दें कि इस फिल्म में अनिल कपूर और राजकुमार राव लीड रोल मे आपको नजर आने वाले है।
अभी तक लग रहा था कि वो इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल में है..लेकिन ऐश इस फिल्म में मात्र 15 से 20 मिनट के लिए ही नजर आने वाली है पर वो फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होंगी।

खबरों की माने तो ऐश्वर्या राय फिल्म की शूटिंग में मात्र 12-13 दिनों के लिए शामिल होगी और उनका रोल उतने में ही फिल्मा लिया जाएगा। बता दें कि ऐश इस इस दौरान एक आइटम नम्बर और एक लव सॉंग में नजर आने वाली है।
इस फिल्म की खाशियत है कि काफी समय के बाद एक साथ ऐश और अनिल कपूर नजर आने वाले है। इन दोनो को कई फिल्मों में बड़े पर्दे पर रोमांस करते हुए देखा गया है।
ऐश के गेस्ट एपीएरेंस की बात की जाए तो रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में भी उनका किरदार कुछ इसी तरह का था।
उनको कुछ ही समय के लिए दिखाया था पर वो फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा था। फन्ने खां 3 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म की टैगलाइन है - ये कहानी उसकी है जो सपनों को बस अपनी धुन सुनाना चाहता है।
कोई शक नहीं कि तीन सितारे फिल्म में काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव के बारे में कहना गलत नहीं होगा कि.. वह जिस फिल्म में होते हैं, उसे अपना बना लेते हैं।
17 सालों के लंबे गैप के बाद अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय एक साथ एक फिल्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अनिल ऐश को किडनैप करते दिखेंगे। फिल्म में इमोशन और कॉमेडी का मिलाजुला तड़का है।
फिलहाल फिल्म के लिए दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे है और फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications












