सलमान खान, अक्षय कुमार छोड़ें.. इस सुपरस्टार के पास है ब्लॉकबस्टर REMAKE
सलमान खान और अक्षय कुमार स्टारर साउथ के फिल्मों की रीमेक तो हमने कई बार देख ली है। लेकिन अब बॉलीवुड निर्माता बॉलीवुड की कुछ क्लासिक फिल्मों की रीमेक को लाने की कोशिश में लगे हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने कंफर्म किया है कि उन्हें रात और दिन(1967) और वो कौन थी(1964) का रीमेक ऑफिर किया गया है लेकिन उन्होंने अभी तक किसी फिल्म के लिए भी हामी नहीं भरी है।
100 करोड़ की बॉयोपिक फिल्म.. अक्षय कुमार हो सकते हैं FINAL
बहरहाल, फन्ने खां में व्यस्त ऐश्वर्या राय बच्चन अब काफी चुनिंदा फिल्में ही साइन करती हैं। लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो बैक टू बैक दो रीमेक फिल्में लेकर दर्शकों के सामने आएंगी या इनमें से किसी एक के लिए हामी भरेंगी। ये दोनों फिल्में क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट बैनर तले बनेगी।

ऐश ने फिल्म जज्बा से अपने करियर की दूसरी पारी की शुरुआत की थी। फिल्म हिट नहीं हुई लेकिन ऐश को काफी पसंद किया गया। यही वजह है कि उन्हें बैक टू बैक बेहतरीन काम मिलता गया। जज्बा के बाद ऐश सरबजीत और ऐ दिल है मुश्किल में भी नजर आ चुकी हैं.. जबकि फन्ने खां 2018 जुलाई में रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications