'मेरा नाम खान नहीं है..' Aishwarya Rai Bachchan ने इसलिए अभिषेक बच्चन के सामने कही थी ये बात, Video!

Aishwarya Rai Bachchan On Khan- ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो इस वक्त फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होने जो कुछ भी कहा है वो सुनकर वहां पर बैठे करण जौहर और अभिषेक बच्चन भी दंग रह गए हैं।
दरअसल ऐश्वर्या राय ने खुले तौर पर खुद को लेकर कहा है कि उनका नाम 'खान' नहीं है। जी हां, ये काफी पुराना वीडियो है। कॉफी विद करण में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन पहुंचे थे।
इस दौरान करण जौहर ने कुछ सवाल पूछे जो कि काफी मजेदार थे। करण ने कहा, ''सिर्फ एक शब्द में इन नामों पर रिएक्ट करना है, अमिताभ बच्चन..'' ऐश्वर्या राय कहती है, ''दे बेस्टेस्ट।'' करण जौहर ने पूछा, करीना और प्रियंका में बेटर एक्ट्रेस कौन है? ऐश्वर्या- ''करीना ज्यादा वर्सेटाइल हैं।''
करण पूछते हैं, ''शाहरुख, सैफ, आमिर और सलमान.. द खान ऑफ आल सीजन।'' ऐश्वर्या कहती हैं, ''द बच्चन ऑफ ऑल सीजन्स और मेरा नाम खान नहीं है।'' इसके बाद करण जौहर और अभिषेक बच्चन चौंक जाते हैं और एक दूसरे की ओर देखकर मुस्कुराने लगते हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, ''दोनों की तरफ से ईर्ष्या देखी और महसूस की जा सकती है।'' एक ने लिखा, ''लेकिन हकीकत तो यह है कि कोई बच्चन नहीं, सिर्फ खान हैं।'' एक ने लिखा, ''मुझे उसके लिए बुरा लगा लेकिन यह देखकर मुझे लगा कि उसे जो मिला वह उसकी हकदार थी....।'' एक ने लिखा, ''मुझे नहीं लगता कि वह असुरक्षित था, ऐसा लग रहा था कि वह नहीं चाहता था कि वह असहज हो, इसलिए वह इसमें शामिल हो गया।''
इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications