'क्रिसमस ट्री लग रही हो..' कांस के दूसरे दिन ट्रोल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, लोगों को नहीं पसंद आई ड्रेस!

ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में कान्स 2024 में एंट्री मारी थी और पहले दिन ही धमाका कर दिया था। लेकिन अब एक्ट्रेस का नया लुक सामने आय़ा है। उन्होने कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 में अपनी दूसरी उपस्थिति दर्ज कराई है।
हालांकि इस बार जिस तरह की ड्रेस उन्होने पहनी थी उससे उनकी तारीफ नहीं बल्कि ट्रोलिंग हो रही है। काइंड्स ऑफ काइंडनेस की स्क्रीनिंग में भाग लेने से पहले अभिनेता रेड कार्पेट पर जवाब बिखेरते हुए नजर आईं।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस दौरान फाल्गुनी और शेन पीकॉक द्वारा डिजाइन किया गया ड्रामेटिक स्लीव्स वाला सिल्वर और ब्लू गाउन और पफी स्कर्ट पहनी थी। इस लुक को देखकर लोग कई तरह के अजीब अजीब कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो क्रिसमस ट्री बनकर घूम रही हैं।
क्या बोले लोग
ऐश्वर्या राय बच्चन के इस लुक हजम नहीं कर पाए हैं। एक ने लिखा है, ''दीवाली की डेकोरेशन हो रही है।'' एक ने लिखा, ''ये क्रिसमस ट्री बनकर क्यों घूम रही है।'' एक ने लिखा, ''मुझे ये लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया'' एक ने लिखा, ''पहले दिन वाला लुक काफी अच्छा था।'' एक ने लिखा, ''कु्त्ते दौड़ा लेंगे।'' एक का कहना था, ''अरे दादा, दो को देख लव।'' इस तरह से लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं।
ऐश ने नहीं दिया जवाब
हालांकि इस ट्रोलिंग को लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन ने किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया है। बता दें कि वो टूटे हाथ के साथ कांस 2024 का हिस्सा बनी हैँ। जब वो गईं थीं कि उनके हाथ में प्लास्टर देखा गया था। हालांकि उनके हाथ में चोट क्यों आई है इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











