..................... Aishwarya Rai Bachchan got body shamed, users did not like her all black look - Hindi Filmibeat

बॉडी शेम हुईं बच्चन परिवार की बहू, Aishwarya Rai Bachchan की ड्रेसिंग सेंस को लेकर उठे सवाल

Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपने फैशन से लेकर फिल्म तक के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में पेरिस फैशन वीक 2023 के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना जलवा दिखाया। एक्ट्रेस ने लॉरियल पेरिस के लिए डिफाइल शोकेस में रैंप वॉक और प्रेस मीट में हिस्सा लिया और एक बार फिर से अपनी खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बना दिया।

ऐश्वर्या हुई ट्रोलिंग का शिकार

ऐश्वर्या राय बच्चन की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई और इसमें वह ऑल ब्लैक लुक में नजर आई। लेकिन अब एक्ट्रेस के इस लुक पर लोगों ने कमेंट करना शुरू किया और वह ट्रोलिंग का शिकार हो गई। तो वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय के फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं पा रहे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी ऐश्वर्या

पैपराजी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन को लॉरियल इवेंट के दौरान ब्लैक ब्लेजर वाली ड्रेस और चौड़ी ब्लैक पेंट आउटफिट पहने हुए देखा गया। एक्ट्रेस की इस ड्रेस में व्हाइट पर्ल का डिजाइन भी बना हुआ था और वह काफी ज्यादा स्टाइलिश लग रही थी। तस्वीरों के दौरान एक्ट्रेस की खूबसूरती देखने लायक थी।

49 साल की एक्ट्रेस हुईं बॉडी शेम

लेकिन कुछ लोग ऐश्वर्या राय बच्चन के इस लुक पर भड़क गए और उनको बॉडी शेम कर दिया। 49 साल की ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर लगातार यूजर्स कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग तो कह रहे हैं कि हर जगह पर ब्लैक ड्रेस पहन कर क्यों जाती हो। तो वहीं कुछ लोग तो ऐश्वर्या राय बच्चन की ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन का वर्क फ्रंट

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की एक बेहतरीन अदाकारा है और उन्होंने इंडस्ट्री को काफी सारी हिट फिल्में भी दी है। हालांकि वह अपने निजी जीवन को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं और उनके अफेयर भी रहे हैं। लेकिन अगर हम उनके वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्हें आखिरी बार मणिरत्नम निर्देशित 'पोन्नियिन सेलवन 2' फिल्म में देखा गया था।

Read more about: aishwarya rai bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X