फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' की सेट से ऐश्वर्या राय बच्चन का फर्स्ट लुक लीक, फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे
लगभग तीन सालों के बाद अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्मों में वापसी कर रही हैं। मणिरत्न्म की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में ऐश्वर्या महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं। जाहिर है फैंस ऐश की वापसी से बेहद उत्साहित हैं। वहीं, हाल ही में फिल्म के सेट से ऐश्वर्या का फर्स्ट लुक लीक हो गया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऐश के लुक को देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
Recommended Video
पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग मध्य प्रदेश के ओरछा में चल रही है। यह एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा है। लिहाजा, इसकी शूटिंग ओरछा के 16वीं व 17वीं सदी के भव्य महलों और मन्दिरों में हो रही है। मध्य प्रदेश के बाद इस फिल्म की शूटिंग ग्वालियर में होगी।

कल्कि कृष्णमूर्ति की उपन्यास पर आधारित इस फिल्म की कहानी नंदिनी की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। जो किरदार ऐश्वर्या निभा रही हैं। फिल्म में उनका डबल रोल होगा- नंदिनी और उनकी मां मंदाकिनी। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा, विक्रम, त्रिशा, जयम रवि, प्रकाश राज, प्रभु, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धूलिपाल जैसे कलाकार दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications