मणि रत्नम की 500 करोड़ी फिल्म पोन्नियिन सेलवन से ऐश्वर्या राय बच्चन का फर्स्ट लुक - बनेंगी दमदार विलेन नंदिनी

ऐश्वर्या राय बच्चन के फैन्स काफी लंबे समय से उनका इंतज़ार कर रहे हैं। और ये इंतज़ार अब थोड़ा और लंबा लगेगा। मणि रत्नम की तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन भाग 1 से ऐश्वर्या राय बच्चन का पहला लुक बाहर आ चुका है। ये फिल्म इसी नाम की एक तमिल नॉवेल पर बन रही है। हालांकि, कुछ फैन्स इस बात से निराश ज़रूर हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन का कमबैक हिंदी फिल्म से नहीं हो रहा है।

पोन्नियिन सेलवन, 1955 में लिखी एक तमिल नॉवेल पर आधारित है। ये किताब, दक्षिण के शक्तिशाली चोला वंश और उसके शासक राजाराज चोला I की कहानी है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय खलनायिका का किरदार निभा रही हैं।

aishwarya-rai-bachchan-first-look-as-antagonist-nandini-from-500-crore-film-ponniyin-selvan-see-pics

दिलचस्प है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के किरदार का नाम नंदिनी है। उनके करियर की सबसे सफल फिल्म हम दिल दे चुके सनम में भी ऐश्वर्या राय के किरदार का नाम नंदिनी ही था। अब देखना है कि इस बार ये नंदिनी का निगेटिव किरदार ऐश्वर्या राय के करियर को कौन सी दिशा देता है।

भंसाली की नंदिनी ने बनाया सुपरस्टार

भंसाली की नंदिनी ने बनाया सुपरस्टार

संजय लीला भंसाली की नंदिनी बनकर ऐश्वर्या राय रातों रात सुपरस्टार बन गई थीं। हम दिल दे चुके सनम ने एक बेहद अल्हड़ सी गुजराती लड़की से एक अनचाही शादी में बंधी पत्नी बनने तक के उनके सफर को भंसाली ने कैमरे पर खूबसूरती से उतारा था। इसके बाद ऐश्वर्या राय लोगों के दिलों में बस गई थीं।

मणि रत्नम की नंदिनी

मणि रत्नम की नंदिनी

अब ऐश्वर्या राय, ऐश्वर्या राय बच्चन बनकर मणि रत्नम की फिल्म में एक और नंदिनी के साथ दर्शकों के सामने लौट रही हैं। इस बार उनका किरदार निगेटिव है। हालांकि ये ऐश्वर्या राय के करियर का पहला निगेटिव किरदार नहीं है। इसके पहले उन्होंने धूम 2 और खाकी जैसी फिल्मों में पूरी तरह विलेन ना सही लेकिन ग्रे शेड के किरदार बखूबी निभाए हैं।

लीक हो चुका है लुक

लीक हो चुका है लुक

इस फिल्म से ऐश्वर्या राय का लुक काफी पहले ही लीक हो चुका था। ऐश्वर्या राय के पास कमबैक के लिए काफी अच्छे ऑफर थे लेकिन उन्होंने मणि रत्नम को ही चुना। मणि रत्नम के साथ ऐश्वर्या राय ने इरूवर नाम की फिल्म में अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनके करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक गुरू भी मणि रत्नम ने ही डायरेक्ट की थी।

पहली बार नहीं कर रही हैं पीरियड ड्रामा

पहली बार नहीं कर रही हैं पीरियड ड्रामा

ऐश्वर्या राय बच्चन पहली बार पीरियड ड्रामा नहीं कर रही हैं। इससे पहले उनका सबसे यादगार पीरियड ड्रामा था आशुतोष गोवारिकर की फिल्म जोधा अकबर में जहां उन्होंने जोधा बाई का खूबसूरत किरदार निभाया था। वहीं हम दिल दे चुके सनम के बाद संजय लीला भंसाली ने दो बार ऐश्वर्या राय के साथ भव्य पीरियड ड्रामा बनाने की कोशिश की लेकिन दोनों बार इस कोशिश पर ग्रहण लग गया।

बनने वाली थी बाजीराव मस्तानी

बनने वाली थी बाजीराव मस्तानी

हम दिल दे चुके सनम के दौरान ही संजय लीला भंसाली के दिमाग में बाजीराव मस्तानी का आइडिया आ चुका था। वो सलमान खान और ऐश्वर्या राय को लेकर ये फिल्म बनाना चाहते थे। वहीं काशीबाई के किरदार में वो रानी मुखर्जी को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन जैसे ही फिल्म के आईडिया पर काम शुरू हुआ, ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच जीवन भर की खटास आ गई और ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई।

पद्मावती से भी जुड़ा नाम

पद्मावती से भी जुड़ा नाम

इसके बाद खबरें थीं कि भंसाली अपनी परफेक्ट पद्मावती ऐश्वर्या राय बच्चन में देखते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो भंसाली ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय को इस फिल्म के लिए मना भी लिया था। लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन की शर्त केवल ये थी कि सलमान खान फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाएंगे जिनके साथ उनका एक भी सीन नहीं होगा। सलमान खान इस शर्त के लिए नहीं माने। हालांकि, भंसाली ने इन सभी खबरों का खंडन किया था।

ऑफर हुईं कई रीमेक

ऑफर हुईं कई रीमेक

इसके अलावा, पिछले कुछ सालों में ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम कई रीमेक फिल्मों से जुड़ा जिनमें रात और दिन रीमेक और वो कौन थी रीमेक प्रमुख थे। इस बीच उनका नाम जैसमीन नाम की एक फिल्म से भी जुड़ा जो सरोगेसी पर आधारित थी। ये सारी फिल्में, प्रेरणा अरोड़ा की कंपनी क्रिआर्ज इंटरनटेनमेंट प्रोड्यूस करने वाली थी लेकिन फिर उनकी कंपनी का डूबने की खबरों के बीच इन फिल्मों की खबरें बंद हो गईं।

अभिषेक बच्चन के साथ भी जुड़ा नाम

अभिषेक बच्चन के साथ भी जुड़ा नाम

वहीं ऐश्वर्या राय के हिंदी फिल्मों के कमबैक के लिए अभिषेक बच्चन के साथ दो फिल्मों के लिए उनका नाम जुड़ा। पहला था अभिमान रीमेक लेकिन ये फिल्म कानूनी दांव पेंच में फंस गई क्योंकि किसी को नहीं पता इस फिल्म के लीगल राइट्स किसके पास हैं। दूसरी तरफ अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन से भी दोनों का नाम जुड़ा। इस फिल्म की कहानी एक शादीशुदा जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है। लेकिन फैंटम फिल्म्स के टूटने के बाद ये फिल्म भी डिब्बाबंद हो गई।

ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार परदे पर 2018 में फन्ने खां नाम की फिल्म में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनका रोल ज़्यादा बड़ा नहीं था। इससे पहले वो 2016 में करण जौहर की ए दिल है मुश्किल में सपोर्टिंग भूमिका में दिखाई दीं। अब फैन्स पोन्नियिन सेलवन में उन्हें निगेटिव किरदार में देखने के लिए उत्साहित हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X