VIDEO: भरी महफिल में ऐश्वर्या राय बच्चन के एक्स ने संभाली पत्नी की साड़ी, वायरल हो रहा है ऐसा वीडियो

Vivek Oberoi Video: बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शागी की तमाम वीडियो और तस्वीरें एक एक कर सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं और तेजी से वायरल हो रही हैं। इसी कड़ी में अब अभिनेता विवेक ओबेरॉय और उनकी पत्नी प्रियंका का भी एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, विवेक ओबेरॉय सिद्धार्थ कियारा के वेडिंग रिसेप्शन लिस्ट में शामिल थे और वो अपनी पत्नी को लेकर इस ग्रैंड पार्टी में शिरकत करने के लिए पहुंचे।
इस दौरान फोटो ओप से विवेक ओबेरॉय और प्रियंका की दिल जीत लेने वाली कैमिस्ट्री सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। दरअसल, सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका की साड़ी डेकोरेशन में फंस जाती है। ऐसे में विवेक उनके सामने झुकते हैं और उनकी साड़ी को ठीक कर देते हैं।
सोशल मीडिया पर विवेक ओबेरॉय का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो इस जोड़ी का कायल हुआ जा रहा है। इसके साथ ही विवेक और प्रियंका का लुक भी बाकि सभी सेलेब्स से एकदम अलग था जो कि नेटिजंस को काफी पसंद आ रहा है।
इस वीडियो के सामने आते ही लोग एक बार फिर से विवेक के दीवाने दिखाई दे रहे हैं और उनके इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। बता दें कि कुछ लोग कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं और कह रहे हैं इसी कारण इस पार्टी में मिसेज बच्चन यानि के ऐश्वर्या नही पहुंची थीं।


Click it and Unblock the Notifications