हर तरफ पाकिस्तान की ऐश्वर्या राय 'कंवल चीमा' का जलवा, वीडियो देख अभिषेक बच्चन भी हो जाएंगे कन्फ्यूज

kanwal cheema

Pakistan Aishwarya Rai: बॉलीवुड सेलेब्स सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन औ करिश्मा कपूर के हमशक्ल का तो सबको पता ही है। परंतु अब इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन की बहु और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का नाम इसमें शामिल हो गया है। पाकिस्तान की सीमा हैदर के बाद पाकिस्तान की ऐश्वर्या राय 'कंवल चीमा' (kanwal cheema)इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

पाकिस्तान में मिली ऐश्वर्या राय-

वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय से मिलते-जुलते लुक्स को लेकर सुर्खियों में छाई इस पाकिस्तानी हसीना का नाम कंवल चीमा है, जिन्हें पाकिस्तानी ऐश्वर्या राय कहा जाता है। कंवल चीमा की शक्ल अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय ने इतनी मिलती है कि खुद अभिषेक बच्चन भी कन्फयूज हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर हाल ही में कंवल चीमा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक रिपोर्टर उनसे ऐश्वर्या राय की हमशकल होने को लेकर उनसे सवाल करता है। जैसे ही रिपोर्टर उनसे ऐश्वर्या राय को लेकर सवाल करता है, वह जवाब देने से मना कर देती हैं। लेकिन, बाद में कहती हैं,- हां कई बार मुझसे लोग ऐसा कहते हैं परंतु मुझे ये पसंद नहीं है।

इसके लेकर पाकिस्तान की ऐश्वर्या राय ट्रोल हो रही हैं। लोगों का कहना है कि इतना घमंड किसी बात का है। खैर आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की इस हमशक्ल यानी कंवल चीमा का मनोरंजन जगत से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है, बल्कि वह तो एक इंटरप्रेन्योर हैं।

सेलेब्स के हमशक्ल का जलवा

कहते हैं दुनिया में एक जैसे दिखने वाले 7 लोग होते हैं। सोशल मीडिया इस बात का गवाह भी है, क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स के हमशक्ल जो छाए हुए हैं। आलिया भट्ट करिश्मा कपूर, शाहरुख खान, करीना कपूर से लेकर मधुबाला तक जैसी अभिनेत्रियों की हमशक्ल सोशल मीडिया पर अपने जलवे बिखेरकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। आए दिन शाहरुख खान के हमशक्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहता है और अब ऐश्वर्या राय की हमशक्ल का वीडियो छाया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X