मणि की धमाकेदार फिल्म से होगा ऐश का कमबैक!
एक बार फिर से खबर आयी है कि बॉलीवुड दिवा और सबसे हॉट मम्मी ऐश्वर्या राय की फिल्मों में वापसी होने जा रही है। आराध्या बेबी की मम्मी बनने के बाद लगातार खबरें आती रहीं कि ऐश्वर्या राय की फिल्मों में वापसी बहुत जल्द होने वाली हैं लेकिन हर बार खबरें झूठी ही साबित हुईं। एक बार फिर से खबर आयी है कि ऐश मणिरतनम की फिल्म से पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं।
मणिरतनम के साथ 'गुरू' और 'रावण' जैसी फिल्में करने वाली ऐश्वर्या राय को मणिरतम की एक महिला प्रधान फिल्मों का ऑफर है तो वहीं संजय लीला भंसाली और करण जौहर ने भी ऐश के आगे अच्छी फिल्मों का ऑफर रखा है लेकिन फिलहाल ऐश ने अभी किसी को हां या ना नहीं बोला है।
वैसे भी ऐश हमेशा कहती आयी हैं कि उन्हें सही कहानी मिलने पर ही वापसी करना अच्छा लगेगा। कहा जा रहा है कि मणि की फिल्म की कहानी ऐश को पसंद आ गयी है। यह एक महिला प्रधान फिल्म है जिसके बारे में ऐश सोच रही हैं। लोगों को उम्मीद है कि ऐश, मणि की ही फिल्म से पर्दे पर वापसी करेंगी।
मालूम हो कि नवंबर 2011 में आराध्या की मां बनने के बाद ऐश्वर्या ने फिल्मों से ब्रेक लिया था। हालांकि वह इवेंट और विज्ञापनों में खासा सक्रिय रहीं हैं लेकिन उनके चाहने वाले उनका फिल्मों में कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखते हैं ऐश अपने चाहने वालों की यह ख्वाहिश कब और किसकी फिल्मों के जरिये पूरा करती हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











