ऐश्वर्या राय बच्चन ने छोड़ा बच्चन हाउस? सामने आई परिवार से झगड़े की असली वजह!

aishwarya rai bachchan moved from bachchan home

Aishwarya Rai Moved From Bachchan's House- कुछ समय से लगातार ऐश्वर्या राय बच्चन और बच्चन परिवार को लेकर खबर आ रही थी कि दोनों के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। इसके अलावा अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की भी अफवाहें थीं।

लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि सच में चौकाने वाला है। Zoom की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन ने घर छोड़ दिया है। इसके अलावा बच्चन परिवार के एक करीबी सोर्स ने इस बात की पुष्टि भी की है कि घर में ऐश और परिवार के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है।

इन सूत्रों का कहना है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी सास जया बच्चन का रिश्ता खत्म हो चुका है और इसको लेकर ही घर में क्लेश मचा हुआ है। अक्सर खबरें आती थीं कि दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करती हैं। कुछ समय पहले द आर्चीज की स्क्रीनिंग के दौरान भी ऐसा कुछ देखने को मिला था।

इस दौरान ऐश्वर्या को जया बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन से काफी दूर खड़े देखा गया था। सोर्स का कहना है कि झगड़ा सिर्फ सास-बहू के बीच है और इस झगड़े में फंसे अभिषेक बुरी तरह से परेशान हो चुके हैं। धूम एक्टर अपने माता-पिता के प्रति वफादारी और अपनी पत्नी और बेटी के प्रति अपने कर्तव्यों के बीच उलझे हुए हैं।

तलाक को लेकर क्या हैं संभावनाएं?

खबरें हैं कि फिलहाल दोनों के तलाक को लेकर कोई बात नहीं हुई है और ना ही भविष्य में ऐसा होने की उम्मीद है। कारण बताया जा रहा है कि बच्चन परिवार ऐसा कुछ भी बर्दास्त नहीं कर पाएगा।

लेकिन ऐसे में परिवार से बढ़ता विवाद और दूरियां ऐश्वर्या को किस तरह के फैसला लेने पर मजबूर करता है ये तो वक्त ही बताएगा। वर्कफ्रंट पर ऐश को पिछले काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा बनते नहीं देखा गया है। देखने वाली बात होगी कि वो आगे चलकर क्या करती हैं।

Read more about: aishwarya rai bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X