..................... Aishwarya Rai Bachchan did this thing to save Aaradhya, Video goes viral - Hindi Filmibeat

आराध्या को बचाने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया ये काम, आगे बैठे अभिषेक बच्चन ने नहीं बोला एक शब्द?

Aishwarya rai Bachchan aaradhya Bachchan

Aishawarya Rai Aaradhya Video- ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहती हैं। अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई तरह की बातें होती हैं लेकिन कभी जवाब नहीं आया है।

इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऐश्वर्या राय आराध्या को बचाती हुई नजर आ रही हैं। वो काफी परेशान दिख रही हैं और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग साझा कर रहे हैं। दरअसल ऐश्वर्या राय इस दौरान कार के अंदर और उनके बिल्कुल बगल में आराध्या बैठी हुई है।

सामने तमाम फोटोग्राफर्स तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं इसकी फ्लैश लाइट आराध्या की आखों में लग रही है। बस इसी को लेकर ऐश्वर्या ने हाथ आगे करके हुए उनका बचाव किया और लगातार फोटोग्राफर्स से हटने के लिए कह रही है।

अभिषेक बच्चन भी साथ आए नजर

ये वीडियो कितना पुराना है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। इसी कार की आगे वाली सीट पर अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं जो कि किसी तरह का कोई रिएक्शन फोटोग्राफर्स को नहीं दे रहे हैं। आराध्या भी काफी हैरान और लगातार उस लाइट से बचने की कोशिश कर रहे है।

अभिषेक बच्चन कुछ समय तक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे थे। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आईं थीं जो कि लोगों को काफी हैरान करने वाली थीं। दरअसल कहा जा रहा था कि अभिषेक बच्चन और एश्वर्या का तलाक हो रहा है।

गलत निकली अफवाहें

तलाक की खबरों को हवा तब मिली थी जब अनंत अंबानी की शादी में ये परिवार अलग अलग पहुंचा था। अभिषेक बच्चन अपने परिवार के साथ आए थे जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन सिर्फ अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आईं थीं। हालांकि बाद में दोनों एक साथ आ गए और ये क्यों और कैसे हुए कोई नहीं जानता है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X