श्वेता बच्चन की खुशी में शामिल नहीं हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन? अनबन की अफवाहों पर लगी पक्की मुहर!

aishwarya rai bachchan shweta bachchan

अमिताभ बच्चन के परिवार में पिछले कुछ समय से शायद सबकुछ ठीक नहीं है। यही कारण है कि इसकी चर्चा कई मौकों पर होती रहती हैं। इस वक्त श्वेता बच्चन के बर्थडे को लेकर खबरें हैं कि इस पार्टी में सब पहुंची लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन गायब थीं?

श्वेता बच्चन ने 17 मार्च को अपना 50वां जन्मदिन मनाया और इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने शिरकत की थी। इस मौके पर करण जौहर, सुहाना खान, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और नव्या नंदा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी भी पहुंचे थे। इनकी तस्वीरें सामने आकर तेजी से वायरल हो रही हैं। लेकिन इस बीच किसी को तब यकीन नहीं हुआ अभिषेक-ऐश नहीं नजर आए।

विवाद का शंखनाद?

ऐसे में लोगों ने बातें करना शुरु कर दिया है कि पार्टी में ना जाकर ऐश्वर्या राय बच्चन ने परिवार से अपनी नाराजगी को जगजाहिर कर दिया है। हालांकि इस दौरान अभिषेक बच्चन का पोस्ट अपनी बहन के लिए आया था और उन्होने उनको जन्मदिन की बधाई दी थी। लेकिन इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। हालांकि ऐश्वर्या और अभिषेक इस बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंचे हैं इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अभिषेक ने लुटाया प्यार

अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन श्वेता बच्चन के जन्मदिन पर उनके साथ वीडियो साझा किया और कहा कि वह उनके लिए बहुत मायने रखती हैं। अभिषेक और श्वेता बच्चन सबसे लोकप्रिय भाई-बहनों की जोड़ी में से एक हैं, और उनका ये प्यार भरा रिश्ता सालों से बरकरार है। अब देखने वाली बात होगी कि ऐश को लेकर किस तरह की प्रतिक्रिया श्वेता की तरफ से सामने आती है। हालांकि उनके घर में क्या चल रहा है इसको लेकर आधिकारिक जानकारी किसी के पास नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X