ऐश्वर्या राय ने संजय लीला भंसाली की फिल्म नहीं की है रिजेक्ट- झूठी है अफवाह!
कुछ दिनों से अफवाह थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिषेक बच्चन के साथ काम करने के लिए अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन को साइन किया है, और इसके लिए ऐश ने संजय लीला भंसाली की फिल्म को बीच में ही रिजेक्ट कर दिया है। बहरहाल, ऐश ने इन अफवाहों को साफ साफ खारिज़ किया है।
अजय देवगन के साथ तीसरी बार बनेगी जोड़ी- बैक टू बैक
ऐश्वर्या राय ने बयान दिया है कि यह खबर पूरी तरह से झूठी हैं। मैं संजय लीला भंसाली की बहुत इज्ज़त करती हूं। और मैं वह संजय लीला भंसाली के साथ हमेशा काम करना चाहूंगी और वो भी ये बात जानते हैं।

गौरतलब है कि लंबे समय से खबरें थी कि भंसाली अब ऐश्वर्या राय को लेकर एक फिल्म प्लान कर रहे हैं। इसी बीच अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने अनुराग कश्यप की गुलाब जामुन फाइनल कर लिया। जहां से सारी अफवाह की शुरुआत हुई। बहरहाल, हम उम्मीद करते हैं कि ऐश के बयान के बाद इन अफवाहों पर अब ताला लग जाएगा।
ऐश की बात करें तो फिलहाल उनके हाथों में तीन फिल्में हैं, जिसे उन्होंने अभी हां नहीं किया है। ऐश ने इन फिल्मों पर बात करते हुए कहा, जैसमीन, सरोगेसी पर एक अच्छी कहानी थी लेकिन मैंने स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव सुझाए थे। वहीं रात और दिन और वो कौन थी रीमेक का आईडिया मुझे बेहद पसंद आया। 60 के दशक की इन फिल्मों की मैं काफी इज़्जत करती हूं इसलिए मैंने कहा कि पहले उनके रीमेक अधिकार सुरक्षित करवाइए।


Click it and Unblock the Notifications