Inside Photos Video: ऐश्वर्या की लाडली ने शाहरुख के बेटे संग किया प्ले, देखें पूरे प्ले का धांसू वीडियो

Aaradhya Bachchan AbRam Play Video: बॉलीवुड के तमाम स्टार्स गुजरी शाम अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुए एनुएल फंक्शन में बच्चों की परफॉर्मेंस को इंजॉय करते दिखे। इस इवेंट के तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं पिछले साल की तरह इस साल भी ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की लाडली आराध्या ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान कर दिया है।
आराध्या ने अपने स्कूल के प्ले में पार्टिसिपेट किया था। क्रिस्मस पर बने इस प्ले में आराध्या के साथ शाहरुख खान के बेटे अबराम भी दिखाई दिए। इस दौरान आराध्या ने पूरा स्टेज कैप्चर कर लिया और हर किसी की नजरें उनकी मंझी हुई एक्टिंग पर टिक गईं।
पिछले साल की तरह इस बार भी अबराम और आराध्या ने एक साथ परफॉर्म किया। आराध्या इस मौके पर रेड स्वेटर के साथ चेक की शॉर्ट स्कर्ट पहने दिखीं तो वहीं अबराम व्हाइट पुलोवर में दिखे। दोनों ने एक साथ स्टेज पर परफॉर्म किया जिसकी फोटोज और वीडियो मिनटों में सोशल मीडिया पर छा गए।
11 साल के अबराम को स्टेज पर परफॉर्म करते देखने के लिए शाहरुख खान वाइफ गौरी और बेटी सुहाना के साथ पहुंचे। अबराम ने जैसे ही स्टेज परफॉर्म करना शुरू किया किंग खान अपनी खुशी कंट्रोल नहीं कर पाए और अपने लाडले और सबसे छोटे बेटे के लिए तालियां बजाना शुरू कर दिया। वहीं, गौरी और सुहाना खान भी काफी खुश लगे।
आराध्या को देखकर ऐश्वर्या राय की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। वो जैसे ही स्टेज पर दिखीं तो ऐश अपनी बेटी की परफॉर्मेंस को कैमरे में कैद करती नजर आईं। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद ऐश और अभिषेक आराध्या को लेकर बाहर निकले और कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए। इस दौरान ऐश्वर्या अपनी प्रिसेंस बेटी का लाड प्यार करती कार में नजर आईं। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखें जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











