..................... Aishwarya Rai Bachchan comes out is support of Me Too Movement, hints at Salman - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या राय ने सलमान पर साधा निशाना - मैंने हमेशा यौन शोषण और हिंसा करने वालों के खिलाफ बोला है

बॉलीवुड में फिलहाल Me Too Movement ने तेज़ी की लहर पकड़ी हुई और अब ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपनी बात कही है। एक बयान में ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा कि बॉलीवुड में यौन शोषण आज से नहीं काफी पहले से चला आ रहा है। मैं खुश हूं कि लोग इस बारे में बात कर रहे हैं। मैंने हमेशा इसका साथ दिया है, दे रही हूं और देती रहूंगी।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता इतिहास है। अच्छा नहीं बुरा। जिस तरह इस रिलेशनशिप का अंत हुआ, कोई कभी वैसा नहीं चाहेगा। लेकिन अब भी कुछ बातें हैं जो किसी को नहीं पता है। ऐश जब पहली बार खुलकर मीडिया के सामने आईं तो उन्होंने कुबूल किया था कि सलमान उनसे झगड़ा करते थे, मारपीट करते थे और वो अगले दिन ऐसे सेट पर आ जाती थीं जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं।

aishwarya-rai-bachchan-comes-is-support-me-too-movement-hints-at-salman

इस इंटरव्यू के बाद सलमान खान ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा कि जीवन में उन्होंने केवल सुभाष घई को एक झापड़ मारा है और वो भी गुस्से में। और उसके बाद उनसे माफी भी मांगी है। वहीं ऐश्वर्या के इल्ज़ाम को मज़ाक में उड़ाते हुए सलमान ने कहा कि अगर मेरा हाथ ऐश्वर्या पर उठता तो वो ऐसे बिना किसी ज़ख्म के खड़ी मिल पाती क्या।

ऐश जब पहली बार खुलकर मीडिया के सामने आईं तो उन्होंने कुबूल किया था कि सलमान उनसे झगड़ा करते थे, मारपीट करते थे और वो अगले दिन ऐसे सेट पर आ जाती थीं जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं।

वहीं दूसरी तरफ, जब वो रिलेशनशिप में थीं तो एक बार वो फिल्मफेयर के एक इवेंट में काले चश्मे पहन कर पहुंचीं और सबने ये अनुमान लगाया कि वो किसी मारपीट के निशान छिपा रही हैं।

जानिए उनके और भी खुलासे -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X