ऐश्वर्या की वापसी को लेकर उनके फैंस चिंतित, चलेंगी या नहीं!
ऐश्वर्या राय ने पहले ही कहा कि वो तो हमेशा से ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी ही रहीं इसलिए उनके लिए कमबैक जैसा कुछ नहीं है। ऐश के फैंस भी इस खबर से बेहद खुश हैं कि वो दोबारा से इस खूबसूरत हिरोइन को परदे पर देख सकेंगे। लेकिन कहीं ना कहीं उन्हें इस बात का भी डर है कि कहीं ऐश्वर्या राय की ये वापसी फ्लॉप ना हो जाए। यानी कि इतने सालों बाद ऐश्वर्या राय की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल होगा ये कोई नहीं जानता। फैंस को इस बात की चिंता है कि कहीं अगर ऐश्वर्या राय ने अपनी उम्र और अपनी इमेज के मुताबिक सही किरदार और सही फिल्म नहीं चुनी तो उनका कमबैक भी फ्लॉप हो सकता है।
पिछले कुछ समय में पुरानी एक्ट्रेसेस जो भी बॉलीवुड में दोबारा से एंट्री कर रही हैं उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिल रही है। जिसमें माधुरी दीक्षित भी शामिल हैं। डेढ़ इश्किया फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफलता नहीं मिली जितनी कि इससे उम्मीद की जा रही थी। ऐश्वर्या राय की वापसी ने उनके फैंस को जहां ढ़ेर सारी खुशी दी है वही उन्हें चिंतित भी कर दिया है। अब देखिये फैंस की ये चिंता कितनी सही और कितनी गलत साबित होती है।


Click it and Unblock the Notifications












