यूपी के बाराबंकी में बनेगा ऐश्वर्या राय बच्चन कालेज

बाराबंकी की फतेहपुर तहसील के ग्राम दौलतपुर में निष्ठा फाउण्डेशन की ओर से कालेज की भूमि का दान अमिताभ बच्चन सेवा संस्थान को कर दिया गया।
दौलतपुर में शनिवार को अमिताभ बच्चन की संस्था ए.बी.कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक राजेश ऋषिकेश यादव ने क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ बैठकर निर्णय लिया कि निष्ठा फाउण्डेशन कार्य में सक्रियता नहीं दिखा रही है जबकि अमिताभ बच्चन की इच्छा है कि पिछड़े क्षेत्र में लोगों को अच्छी शिक्षा मिले इसलिए दौलतपुर के निवासियों के सहयोग से इस कार्य को पूरा किया जाएगा।
उन्होंने बच्चन परिवार की ओर से अमिताभ बच्चन सेवा संस्थान को 25 लाख का चेक दिया और कहा कि निष्ठा फाउण्डेशन को दी गई राशि इस संस्थान को स्थानान्तरित कर दी जायेंगी। बैठक में मुलायम ङ्क्षसह यादव के मु यमंत्रित्वकाल में उनके विशेष सचिव रह चुके सी प्रसाद भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अगले सत्र में यह स्कूल नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक कक्षाएं शुरू कर देगा।


Click it and Unblock the Notifications











