अपनी भाभी के साथ नजर आईं ऐश्वर्या राय बच्चन..कुछ इस अंदाज में
Recommended Video

बहुत ही कम ऐसा मौका होता है जब हम सेलिब्रिटी को Non Celeb रिश्तेदारों के साथ देखते हैं। लेकिन हाल में ऐश्वर्या राय बच्चन की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो अपनी भाभी, भाई और मम्मी के साथ नजर आ रही हैं। इतना ही तस्वीर में उनके साथ आराध्या और दोनों भतीजे भी हैं।
इस तस्वीर में आदित्य रॉय ,उनकी पत्नी , दोनों बच्चे और आराध्या भी अपने दोनों कजिन के साथ काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर आप भी मानेंगे कि वाकई ये किसी परफेक्ट फैमिली से कम नहीं है।

ऐश्वर्या राय खुद भी इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा रॉय के साथ ऐश्वर्या राय की खूब बनती हैं। पिछले दिनों आराध्या के छठे जन्मदिन पर भी पूरा बच्चन-रॉय परिवार साथ में नजर आया था। अमिताभ बच्चन ने खुद कई तस्वीरें शेयर की थी।
ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताते नजर आती हैं। आराध्या के जन्मदिन के एक दिन पहले भी पूरा बच्चन परिवार एक साथ डिनर करते नजर आया था। हमें भी उम्मीद है कि आगे भी इतनी ही क्यूट तस्वीरें हमें ऐश्वर्या राय की देखने को मिलेंगी।


Click it and Unblock the Notifications