दशहरा 2019: बेटी आराध्या के साथ दु्र्गा मां से आशीर्वाद लेने पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन- PICS
Recommended Video
Aishwarya Rai Bachchan & Aaradhya Bachchan attend Durga puja together; Check out here | FilmiBeat
देशभर में विजयादशमी की धूम है। लोग घरों से बाहर निकलकर बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी मना रहे हैं। दशहरा के इस पावन दिन पर ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी बेटी आराध्या के साथ दुर्गा पंडाल पहुंची और दोनों ने मिलकर पूजा किया। साथ ही ऐश्वर्या की मां भी थीं। भारतीय परिधान पहने ऐश्वर्या और आराध्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
नवरात्रि में बॉलीवुड सितारे भी खूब एन्जॉय करते हैं। जहां कुछ सितारे गरबा और डांडिया खेलते भी दिख जाते हैं, वहीं कुछ दुर्गा पंडाल में आराधना करने आते हैं। काजोल, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन ने खूब धूमधाम से नवरात्रि मनाया और इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। कुछ सेलिब्रिटीज भले ही काम में मशगूल होने की वजह से त्योहार मना नहीं पाए, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया द्वारा फैंस को शुभकानमाएं दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications