ऐश्वर्या राय बच्चन ने शानदार तरीके से ऐसे सेलिब्रेट किया पति अभिषेक बच्चन का बर्थडे, प्यार में डूबा दिखा कपल

Aishwayra Rai Post For Abhishek Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में जहां पूरा दिन सोशल मीडिया अभिषेक बच्चन के लिए बर्थडे विश और खास पोस्ट से पटा दिखाई दिया तो वहीं दिन ढले मोस्ट अवेडिट बर्थडे विश सामने आई। ये बर्थडे विश किसी और की नहीं बल्कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की है।
अभिषेक-ऐश्वर्या के टूटते रिश्तों के कयासों से पिछले काफी समय से मीडिया का गॉसिप गलियारा पटा दिखाई दे रहा है। इसी बीच ऐश्वर्या ने ऐसे पोस्ट किया है जिससे सभी कयासों पर फुल स्टॉप लग गया है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेहद ही खूबसूरत तस्वीरों के साथ पति को जन्मदिन की बधाईयां दी हैं।
ऐश्वर्या राय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति अभिषेक को बर्थडे विश करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में ऐश्वर्या, अभिषेक और बेटी आराध्या बच्चन नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरे तस्वीर में अभिषेक बच्चन के बचपन की फोटो शेयर की गई है।
अभिषेक को बर्थडे विश करते हुए ऐश्वर्या कैप्शन में लिखती है, 'आपको ढेर सारी खुशियों, प्यार, शांति, शांति और अच्छे स्वास्थ्य के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं, ईश्वर आपको हमेशा चमकता रहे'। वहीं, ऐश्वर्या के इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि, कई फैंस ये भी कहना है कि अभिषेक को सबसे पहले ऐश्वर्या को विश करना चाहिए था, लेकिन पूरा दिन निकलने के बाद उन्होंने विश किया है।
इसके अलावा कुछ यूजर्स का कहना है कि दोनों के बीच काफी समय से तलाक जैसी खबरें आ रही थी, जिनके लिए ये तस्वीर करारा जवाब हैं। साथ ही कुछ फैंस अभिषेक को बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं, अगर दोनों के काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में देखा गया था, जिसको दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. वहीं, अभिषेक को 'घूमर' में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications