नीले गाउन के बाद सफेद पैंट सूट में ऐश्वर्या राय ने दिखाया नशीला लुक, बार बार देखेंगी जया बच्चन ये तस्वीरें!
Aishwarya Rai Bachchan ने Cannes Film Festival 2026 में अपने नए लुक से एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया है। इस बार ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर बेबी पिंक पैंटसूट में नजर आईं और उनका 'बॉस लेडी' अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

उनके आउटफिट में सिल्वर सीक्वेंस, मल्टी-लेयर डिजाइन और स्टाइलिश बटन्स ने ग्लैमरस टच दिया। डीप नेक टॉप और व्हाइट फेदर बोआ ने उनके लुक को और भी खास बना दिया।
ऐश्वर्या ने अपने आउटफिट के साथ सिल्वर और डायमंड रिंग्स पहनी थीं, जिन्होंने लोगों का ध्यान खूब खींचा। वहीं स्मोकी आई मेकअप और ड्यूल-टोन बोल्ड लिप्स ने उनके लुक को और स्टनिंग बना दिया।
उनके बरगंडी टोन वाले खुले बाल रेड कार्पेट पर बेहद एलीगेंट लग रहे थे। जैसे ही वह कैमरों के सामने पहुंचीं, फोटोग्राफर्स की भीड़ उनकी तस्वीरें कैद करने में जुट गई।
सोशल मीडिया पर फैंस ऐश्वर्या को "Queen of Cannes" और "She is back" कहकर तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले उनका डार्क ब्लू मरमेड-स्टाइल गाउन लुक भी खूब चर्चा में रहा था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से फिल्मों में कम नजर आ रही हैं। उनकी आखिरी रिलीज Ponniyin Selvan: II थी, जिसमें उन्होंने Vikram, Trisha Krishnan और Ravi Mohan के साथ स्क्रीन शेयर की थी।


Click it and Unblock the Notifications