पर्पल लिपस्टिक के बाद ऐश्वर्या का कान्स में नया फैशन बवाल, घूंघट की ओट में झांकती आई तो निकली लोगो की किल्ली

Aishwarya Rai Bachchan Cannes 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री और कान्स क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन के कान्स पहुंचते ही उनके लुक्स सामने आने लगे हैं। तीसरे दिन ऐश्वर्या राय रेड कार्पेट पर शिरकत करने के लिए पहुंची तो उन्होंने अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया है।
ऐश्वर्या इस दौरान Sophie Couture जो कि दुबई की क्लोदिंग ब्रांड है उसके आटफिट्स कैरी किए रेड कार्पेट पर पहुंची। इस दौरान ऐश्वर्या की तस्वीरें सामने आते ही मिनटों में छा गई हैं। ऐश्वर्या के लुक का जहां हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार था तो वहीं उन्होंने अपने लुक से सभी को चौंका भी दिया है।
ऐश्वर्या राय बच्चन के इस लुक को सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। जहां हसीना के फैंस इसे फैशन की दुनिया में लैंडमार्क और ट्रेंडसेटर बता रहे हैं तो वहीं तमाम लोग उनके इस लुक को बुरी तरह से ट्रोल भी कर रहे हैं।
ऐश्वर्या राय को ट्रेल करते हुए यूजर्स ने कहा कि ये पर्पल लिपस्टिक के बाद उनके दूसरे सबसे खराब फैशन गेम है। इसके साथ ही कुछ लोग उन्हे ऐसे बकवास फैशन एकसपेरिमेंट ना करने की नसीहते भी पेश कर रहे हैं। हालांकि ऐश्वर्या के फैंस इसे एक बेबाक और बोल्ज फैशन च्वाइस बता रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











