कान्स पहुंचते ही बिखरा ऐश्वर्या राय का जादू, बच्चन परिवार की बहू के आगे सारी की सारी हसीनाओ के उड़े तोते

Aishwarya Rai Bachchan Cannes 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 से वो तस्वीरें सामने आ गई हैं जिसका की फैंस टकटकी लगाए इंतजार कर रहे थे। कान्स क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन का इस साल का पहला लुक सामने आ चुका है।
ऐश्वर्या राय ने सबसे पहले लुक के लिए रॉ ग्रीन सीक्वेंज गाउन ड्रेस कैरी की है। Valentino की के इस शिमरी ग्रीन काफ्तान आउटफिट में ऐश्वर्या की अदाएं कहर ढा रही हैं। ऐश्वर्या की कान्स की इन तस्वीरों के सामने आते ही बाकि सभी हीरोइनों के लुक पीछे छूट चुके हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इस लुक के कॉफी लिप शेड, न्यूड मेकअप और खुले स्ट्रेट बालों के साथ पूरा किया है। ऐश्वर्या ने अपने इस लुक को काफी सिंपल और ग्लोइंग रखा है जो कि बाकि सभी से उन्हें अलग बना रहा है।
अब हर किसी को ऐश्वर्या राय बच्चन की इस साल की पहली रेड कार्पेट अपीयरेंस का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। बता दें कि ऐश्वर्या यहां इस साल भी अपने बेटी आराध्या बच्चन के साथ शिरकत करने के लिए पहुंची हैं।


Click it and Unblock the Notifications