Aaradhya Bachchan के फेक न्यूज मामले पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह असंवेदनशील और गलत है

Aishwarya Rai Bachchan: अमिताभ बच्चन की पोती और ऐश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने कुछ दिनों पहले अपने स्वास्थ्य के बारे में 'फर्जी खबर' की रिपोर्टिंग करने के लिए एक यूट्यूब टैब्लॉयड के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था।
इस मामले में कोर्ट ने आराध्या के हक में फैसला सुनाया था और यूट्यूब को निर्देश दिया कि वह आराध्या बच्चन के बारे में किसी भी फर्जी खबर को अपने प्लेटफॉर्म से हटाए। बहरहाल, अब इस पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
फेक न्यूज असंवेदनशील और अनावश्यक है
मुंबई में हुए 'पोन्नियिन सेल्वन 2' एक इवेंट के दौरान ऐश से फेक न्यूज को लेकर सवाल किया गया, जो लोगों को भावनात्मक रूप से आहत करती हैं। इसका जवाब देते हुए ऐश्वर्या राय ने कहा, "यह बहुत अच्छा है कि मीडिया का एक सदस्य यह पहचान रहा है कि फेक न्यूज होते हैं। इसलिए इससे हमें एक बड़ी उम्मीद है कि आप स्पष्ट रूप से इसे प्रोत्साहित नहीं करेंगे। झूठी खबरों के नकारात्मक प्रभाव को आपने बुद्धिमानी से पहचाना, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। ऐसी खबरें असंवेदनशील और अनावश्यक है।"
आराध्या के पक्ष में हुआ था फैसला
दिल्ली हाई कोर्ट ने आराध्या के खराब स्वास्थ्य और मृत्यु के बारे में अफवाहें फैलाने वाले एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ दर्ज मामले में आराध्या के पक्ष में फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने आराध्या के मानसिक या शारीरिक स्वास्थ्य से संबंधित इंटरनेट पर उपलब्ध किसी भी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने से पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। गूगल को आदेश दिया गया है कि ऐसे URL को निष्क्रिय करने के लिए तुरंत कदम उठाएं। आगे ऐसे वीडियो आने पर गूगल उन्हें हटाने के लिए तत्काल कदम उठाएगा।


Click it and Unblock the Notifications