47 साल की ऐश्वर्या राय बच्चन ने डब्बू रतनानी कैलेंडर में गिराई बोल्डनेस की बिजली, 5 बोल्ड फोटोशूट
ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। इस बार सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर 2021 में ऐश्वर्या राय की तस्वीर उनकी खूबसूरती और बोल्डनेस का किस्सा जाहिर कर रही है। हर बार की तरह इस बार भी डब्बू रतनानी के कैंलेडर पर छा गई हैं ऐश्वर्या राय बच्चन।
ये पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या राय ने डब्बू रतनानी के लिए फोटोशूट करवाया था। इससे पहले वो 22 बार ऐश्वर्या राय बच्चन को अपने कैमरे में कैद कर चुके हैं। डब्बू रतनानी ने ऐश्वर्या राय की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि जब आप अंदर प्रकाश रखते हैं, वह बाहर भी बिखरता है।

ऐश्वर्या राय की चमकदार तस्वीरें डब्बू रतनानी कैंलेडर से। ऐश्वर्या राय बच्चन की इस तस्वीर को ब्लैक एंड व्हाइट रखा गया है। ऐश्वर्या राय ने ट्रेंच कोट पहना हुआ है। साथ ही उनके इस हेयर स्टाइल के साथ खूबसूरती और ग्लैमर का मेल साफ दिखाई दे रहा है।

ऐश्वर्या राय बच्चन का ग्लैमर फोटोशूट
ऐश्वर्या राय ने इसके बारे में बताया है कि वो बीते 21 साल से डब्बू रतनानी के कैलेंडर से जुड़ी हुई हैं। ऐश्वर्या राय की इस तस्वीर पर फैंस भी कमेंट कर रहे हैं। ये तस्वीर बुधवार रात से वायरल हो रही है। जिसे बाकी सेलब्स के बीच सबसे अधिक पसंद किया गया है। ऐश्वर्या राय बच्चन के इस फोटोशूट के साथ उनकी इस फोटो के साथ और भी तस्वीरों पर नजर डालना बनता है जहां पर ऐश्वर्या राय को सबसे अधिक पसंद किया गया है। जो इंटरनेट पर सबसे अधिक देखी जाती है।

बेहद बोल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन शादी के बाद भी अपने फोटोशूट का सिलसिला जारी रखा है। आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने खुद को परफेक्ट फिगर में लेकर आया। वहीं एक लंबे ब्रेक के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म में दिखाई देंगी। ऐश्वर्या ने खुद इसका पोस्टर शेयर किया था। ये साल 2022 में रिलीज हो सकती है।

ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पर्दे पर जल्द
जल्द ही उनकी ये खूबसूरती सिनेमा में भी दिखाई देगी।ऐश्वर्या राय की आने वाली तमिल फिल्म पोत्रिईन सेलवन एक ऐतिहासिक ड्रामा है। जिसका बजट 500 करोड़ के करीब बताया जाता है। ये कहा जा रहा है कि ये फिल्म बाहुबली को टक्कर देगी। इस फिल्म की शूटिंग काफी पहले से जारी है।

45 की उम्र पार कर चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन खूबसूरत
ऐश्वर्या राय की गिनती हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में की जाती है। 45 की उम्र पार कर चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी सुंदर और ग्लोइंग औ स्किन के लिए डेली स्किल केयर रुटीन करती हैं।यही वजह है ऐश्वर्या राय दुनिया के कई बड़े ब्यूटी प्रोडक्ट के लिए अपना चेहरा दे चुकी हैं।

खुद पर लाखों खर्च करती हैं ऐश्वर्या राय बच्चन
मीडिया रिपोर्ट् के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती के लिए लाखों खर्च करती हैं। वो एक तरह का तेल चेहरे के लिए इस्तेमाल करती हैं। जिसे खरीदना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है। बाकी फिटनेस के लिए ऐश्वर्या योगा और घर पर जिम करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications