S.H.O.C.K...ऐश्वर्या राय की ये तस्वीर क्या किसी ने जान बूझकर #VIRAL की है !
बॉलीवुड सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की इन दिनों एक तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है जिसमें वो गंजी नज़र आ रही है। लेकिन आपको पहले ही बता दें कि ये तस्वीर फेक है। वायरल हुई ये तस्वीर सिर्फ किसी के खुरापाती दिमाग और फोटोशॉप का कमाल है। ऐश की तस्वीर को मॉर्फ करके ऐसा बनाया गया है।

इस तस्वीर के साथ लिखा है कि ऐश ने अपने खूबसूरत बाल श्री वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में भेंट कर दिया। यह तस्वीर काफी पुरानी है।
Recommended Video

ऐश वहां मंदिर के दर्शन के लिए जाती रहती हैं। यह तस्वीर देखते ही देखते वायरल भी होने लगी, क्योंकि ऐश्वर्या को इस लुक में देखना वाकई हैरान करने वाला था।
अजय देवगन को खुला चैलेंज..धमाकेदार कहानी के साथ...दो दिन में फैसला !
लेकिन ज्यादा देर ना होते हुए इस तस्वीर के पीछे का सच सामने आ गया और पता चल गया कि किसी ने मज़े मज़े में ये तस्वीर बनाकर इंटरनेट पर अपलोड की है।


Click it and Unblock the Notifications