#Lions Gold Awards..ऐश्वर्या राय बच्चन का एक और दिलकश अंदाज़..आप भी देखें
लायन्स गोल्ड अवॉर्ड में ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म सरबजीत के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इस दौरान ऐश्वर्या का लुक बेहद खूबसूरत था।
जहां ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी आ जाए तो समझ आ जाता है कि वहां का नज़ारा उन्हीं की तरह कितना खूबसूरत होगा। कल रात यानी 4 जनवरी को लायन्स गोल्ड अवॉर्ड में ऐश्वर्या राय बच्चन पहुंचीं। इस दौरान ऐश्वर्या को फिल्म 'सरबजीत' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला।

इस फिल्म में ऐश्वर्या ने सरबजीत सिंह की बड़ी बहन दलबीर कौर का किरदार निभाया था। अब वापस आते हैं अवॉर्ड फंक्शन में ऐश्वर्या के लुक पर। इस दौरान ऐशवर्या ने गोल्डन कलर की अनारकली ड्रेस पहनी हुई थी।
वाह.. रिलीज से पहले ही.. ऋतिक रोशन की 'काबिल' कमा रही है धमाकेदार PROFIT
यूं तो कहने की ज़रूरत नहीं है कि ऐश्वर्या इस दौरान कितनी खूबसूरत लग रही थीं, क्योंकि वो जहां भी जाती हैं सबकी निगाहें उन्हीं पर आकर थम जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।


Click it and Unblock the Notifications

