जानिए सलमान के जेल- बेल के बीच, कहां हैं ऐश्वर्या राय बच्चन!
[बॉलीवुड न्यूज] यहां पूरा देश सलमान खान के हिट एंड रन केस की मिनट मिनट खबरें देखने में बिजी है। वहां ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक के साथ कांस फिल्म महोत्सव में धमाकेदार एंट्री करने की पूरी तैयारी कर रही हैं। बता दें, कांस फिल्म महोत्सव 13 मई से 23 मई तक होने वाला है।

भारत की ओर से यहां ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर और कैटरीना कैफ जैसी हसीनाएं दिखेंगी। जबकि ऐश का साथ देंगे उनके पति अभिषेक बच्चन। वहीं कैटरीना कैफ पहली बार रेट कार्पेट का हिस्सा बनती दिखेंगी।
बता दें, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन रेड कार्पेट के अलावा एमफार गाला का भी हिस्सा बनेगें। यहां इन दोनों के साथ कई हॉलीवुड सितारों की मौजूदगी भी रहेगी।
यह गाला हर साल फिल्म फेस्टिवल के दौरान ऑरगनाइज किया जाता है, जिसके तहत ए़ड्स के लिए फंड्स इकट्ठा किया जाता है। ऐश्वर्या पिछले 4 सालों से इस चैरिटी समारोह का हिस्सा बनती आईं हैं। यह 21 मई को होगा। बहरहाल, भारत में लोगों को कांस फिल्म फेस्टिवल का बेसब्री से इंतजार है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


