लालबाग के राजा के पैरों से सिंदूर लेकर ऐश्वर्या राय ने भरी थी अपनी मांग, सुर्ख साड़ी में बच्चन परिवार की बहू..

Aishwarya Rai Bachchan, ganeshotsav

Aishwarya Rai Bachchan At LalBaghcha Raja: देश भर में गणेश उत्सव शुरू हो चुका है। सभी लोग बप्पा का अपने घरों में स्वागत कर रहे हैं। तो वहीं जगह जगह पर गणेश पंडाल भी सज चुके हैं। बता दें कि बॉलीवुड सेलेब्स भी गणेश की बड़े भक्त हैं। ऐसे में शिल्पा से लेकर अर्पित तक जहां हर साल अपने घरों में बप्पा को लेकर आते हैं तो वहीं ऐश्वर्या राय समेत तमाम सितारे लालबाग के राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल लालबाग के राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचती है और उनके फैंस उनकी इन तस्वीरों का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए ऐश्वर्या राय बच्चन की थ्रोबैक तस्वीरें लेकर आए हैं जिन्हें ऐश्वर्या के सबसे खूबसूरत लुक्स में गिना जाता है।

पूर्व विश्व सुंदरी, बॉलीवुड सुपरस्टार और बच्चन परिवार की इकलौती बहू ऐश्वर्या राय बच्चन जब सुर्ख साड़ी पहने लालबाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंची थी तो पूरे पंडाल की खूबसूरती में चार चांद लग गए थे। ऐश्वर्या राय की ये पुरानी तस्वीरें लालबाग के राजा के दर्शन के दौरान की हैं. ऐश्वर्या का ये लुक और तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।

इन थ्रोबैक तस्वीरे में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या लालबाग के राजा को निहार रही और ऐश्वर्या की नजरे उनसे हटने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं जब ऐश्वर्या यहां गर्शन करने के लिए पहुंची तो वहां मैजूद हर किसी की नजरे ऐश्वर्या पर थम गई थीं। ऐश्वर्या की भगवान में गहरी आस्था है। इस दौरान लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंची ऐश्वर्या ने उनके पैरों से सिंदूर लेकर अपनी मांग में भरा और बप्पा का आशीर्वाद लिया था।

भगवान गणेश के पैरो में माथा टेके ऐश्वर्या के इस अंदाज के फैंस खूब कायल हुए थे। ऐश्वर्या हर साल पंडाल में गणेश जी के दर्शन करने पहुंचती हैं। इसके साथ ही सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ऐशवर्या राय सुर्ख साड़ी, सिंदूरी मांग और लाल बिंदी में किसी नई नवेली दुल्हन की तरह ही दिखाई दे रही थीं।

इसके साथ ही सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ऐशवर्या राय सुर्ख साड़ी, सिंदूरी मांग और लाल बिंदी में किसी नई नवेली दुल्हन की तरह ही दिखाई दे रही थीं। भगवान गणेश के चरणो में फूल माला अर्पित करती ऐश्वर्या राय बच्चन। इस बार भी फैंस को ऐश्वर्या की गणेश उत्सव की तस्वीरों का खूब इंतजार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X