#PicOfTheDay: आज पूरा दिन...इससे हसीन कुछ नहीं मिलेगा!

ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस साल कान्स में जितना सबका दिल जीता है उससे दोगुना चौंकाया है आराध्या बच्चन ने। उनकी तस्वीर देखकर तो लग ही नहीं रहा था कि वो कोई छोटी बच्ची हैं। वो अपने आप में स्टार हैं!

ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स फिल्म फेस्टिवल का सफर खत्म हो चुका है लेकिन अभी तक उनकी तस्वीरों का सुरूर है कि उतर ही नहीं पा रहा है। और अब ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या के क्यूट से फोटोशूट की तस्वीर वायरल हुई है।

अब इस तस्वीर से ज़्यादा खूबसूरत और हसीन आज दिन भर में कुछ नहीं दिखेगा। ऐसा लग रहा है कि एक परी और उसकी राजकुमारी आराम कर रही हैं।

aishwarya-rai-bachchan-aradhya-bachchan-cannes-photoshoot-go-viral

ऐश्वर्या राय बच्चन 70वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा थीं और इस बार वो 16वीं बार कान्स के रेड कार्पेट पर चलीं। हर साल आराध्या उनके साथ होती है लेकिन इस साल आराध्या ने अपना अलग ही कान्स सफर तय किया।

पहले जो आराध्या कैमरे से हिचकिचाती नज़र आती थीं इस बार खुलकर कैमरे के लिए पोज़ करती नज़र आईं। इतना ही नहीं, एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया कि बहुत बार तो फैन्स के साथ सेल्फी लेते समय आराध्या बीच में अचानक से आकर उन तस्वीरों को बिगाड़ने की कोशिश करती हैं।
[#AlsoRead: "आराध्या को लगा रणबीर उसके पापा हैं" ]

इस बार ऐश्वर्या के साथ मीडिया की नज़र आराध्या पर भी टिकी रहीं और ऐश्वर्या राय के रेड कार्पेट लुक के साथ आराध्या बच्चन की तस्वीरों ने भी फैन्स का दिल जीता।

तस्वीरों में जानिए कैसा रहा ऐश्वर्या राय का कान्स 2017 का सफर

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X